पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना महामारी के बीच सोना और चांदी एक बार फिर महंगे होने लगे हैं। आज सोना 245 रुपए महंगा होकर 45,421 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो इसका दाम 1,054 रुपए बढ़कर 64,546 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले सोमवार को भी सोना 257 और चांदी 809 रुपए महंगा हुआ था।
2 दिन में ही सोना रुपए महंगा हुआ
इस महीने बीते दो दिनों में ही सोना 504 रुपए महंगा हुआ है। सोमवार से पहले सोना 44,919 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 45,421 रुपए पर है। वहीं चांदी 1,863 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हुई है।
क्यों बढ़ रहे सोना-चांदी के दाम?
बाजार में अस्थिरता या अनिश्चितता से सोना महंगा होता है। अभी भी कोरोना के कारण दुनियाभर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इसके शेयर बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है तो आमतौर पर सोने के दाम बढ़ते हैं। माना जाता है कि इस दौरान निवेशक शेयरों से पैसा निकालकर सोने में निवेश करते हैं। इससे भी सोने के दाम बढ़ने लगते हैं।
दिवाली के लिए अभी सोना खरीदना रहेगा फायदेमंद
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता कहते हैं शेयर मार्केट पर कोरोना का असर दिखने लगा है। इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में इस समय सोने में निवेश करना आपको ज्यादा फायदा दिला सकता है। उनके अनुसार इस दिवाली तक सोना फिर 50 हजार तक पहुंच सकता है।
पिछले साल मार्च के मुकाबले इस मार्च में गोल्ड इम्पोर्ट 471% बढ़ा
इस साल देश में सोने की खपत तेजी से बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में इस साल मार्च में देश में सोने का इम्पोर्ट (आयात) 471% बढ़कर 160 टन हो गया है। ये सोने की बढ़ती मांग को बताता है। इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में देश में कुल 321 टन सोने का आयात हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह मात्र 124 टन था। भारत में हर साल 700-800 टन सोने की खपत होती है जिसमें से 1 टन का उत्पादन भारत में ही होता है और बाकी आयात किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 1,731 डॉलर प्रति औंस के ऊपर आया
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना महंगा होने लगा है। सोने की कीमत 1,731 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है। वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोना 5 अप्रैल को 1,732 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। यह एक समय 1,720 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया था।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.