पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
घर खरीदारों का भरोसा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर दिखने लगा है। इन्हीं प्रयासों की बदौलत कैलेंडर ईयर 2021 की पहली तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान घरों की बिक्री में 12% की ग्रोथ रही है। प्रॉपर्टी एडवाइजर प्रॉपटाइगर डॉट कॉम की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में देश के 8 प्रमुख शहरों में कुल 66,176 घरों की बिक्री हुई है। हालांकि, वार्षिक आधार पर घरों की बिक्री में 5% की गिरावट रही है।
सरकारी प्रयासों का लाभ मिला
प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के ग्रुप सीईओ ध्रुव अग्रवाल का कहना है कि केंद्र-राज्य सरकारों की ओर से उठाए गए विभिन्न कदमों के कारण रियल एस्टेट मार्केट को सकारात्मक गति मिली है। इसके अलावा आरबीआई और बैंकिंग सिस्टम की ओर से होम लोन की दरों में कटौती का भी सेक्टर को लाभ मिला है। अग्रवाल का कहना है कि प्रॉपर्टी और कर्ज की कम कीमतों के कारण घर खरीदना किफायती रहा है। इस कारण भी बिक्री बढ़ी है। हालांकि, बढ़ता कोविड-19 संक्रमण बाजार के लिए चिंता का विषय हो सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई की आवासीय मार्केट में रिकवरी जारी रहेगी।
53,037 नए घर लॉन्च हुए
रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 8 प्रमुख शहरों में 53,037 नए घर लॉन्च हुए हैं। इस अवधि में प्राइमरी या नए घरों के बाजार में औसत कीमतों में सामान्य बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, वार्षिक आधार पर घरों की कीमतों में अधिकांश शहरों में सपाट या सिंगल डिजिट में ग्रोथ रही है। अहमदाबाद और हैदराबाद में घरों की कीमतों में 5% की ग्रोथ दर्ज की गई है।
तिमाही आधार पर घरों की बिक्री में ग्रोथ
शहर | Q4 2020 | Q1 2021 | ग्रोथ |
अहमदाबाद | 3,125 | 4,687 | 50% |
बेंगलुरु | 7,660 | 7,431 | -3% |
NCR | 6,065 | 6,188 | 2% |
चेन्नई | 3,180 | 4,468 | 41% |
हैदराबाद | 6,487 | 7,721 | 19% |
कोलकाता | 2,518 | 3,382 | 34% |
मुंबई | 18,331 | 18,574 | 1% |
पुणे | 11,548 | 13,725 | 19% |
कुल | 58,914 | 66,176 | 12% |
वार्षिक आधार पर घरों की बिक्री में ग्रोथ
शहर | Q1 2020 | Q1 2021 | ग्रोथ |
अहमदाबाद | 4,511 | 4,687 | 4% |
बेंगलुरु | 8,197 | 7,431 | -9% |
NCR | 5,411 | 6,188 | 14% |
चेन्नई | 3,643 | 4,468 | 23% |
हैदराबाद | 5,554 | 7,721 | 39% |
कोलकाता | 2,747 | 3,382 | 23% |
मुंबई | 23,969 | 18,574 | -23% |
पुणे | 15,523 | 13,725 | -12% |
कुल | 69,555 | 66,176 | -5% |
सोर्स: प्रॉपटाइगर डॉट कॉम।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.