प्राइवेट सेक्टर के IDFC फर्स्ट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट, यानी FD पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है। अब 1 से 2 साल वाली FD पर 5.75% के बजाय 6% का ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 23 मई से ही लागू हो गई हैं।
अब कितना मिलेगा ब्याज
अवधि | ब्याज दर (% में) |
7 से 29 दिन | 3.50 |
30 से 90 दिन | 4.00 |
91 से 180 दिन | 4.50 |
181 दिन से 1 साल से कम | 5.75 |
1 साल से 3 साल | 6.00 |
3 साल 1 दिन से 5 साल | 6.25 |
5 साल 1 दिन से 10 साल | 6.00 |
अप्रैल में सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरें भी बढ़ाई थीं
IDFC फर्स्ट बैंक ने 1 अप्रैल से सेविंग्स अकाउंट में मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की थी। बैंक 1 लाख रुपए तक के सेविंग अकाउंट पर 4% की दर से ब्याज दे रहा है।
इसी प्रकार 1 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक के सेविंग अकाउंट पर 4.5%, 10 लाख रुपए से अधिक, लेकिन 25 लाख रुपए से कम रकम है, तो उसे 5% की दर से ब्याज मिलेगा। 5 लाख रुपए से अधिक, लेकिन 1 करोड़ रुपए से कम की रकम जमा है, तो 6% की दर से ब्याज मिलेगा।
कई बैंक कर चुकें हैं FD की ब्याज दरों में बदलाव
RBI के रेपो रेट में बदलाव के बाद HDFC, ICICI, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक, एक्सिस और कोटक महिंद्रा बैंक ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.