पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इस हफ्ते सोने के दाम में गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने का भाव 47 हजार रुपए के करीब आ गया है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं आपको सोने के बारे में कई बातें जानना जरूरी हैं। सोने की कीमत हमेशा कैरेट के हिसाब से तय होती है, इसीलिए सोना खरीदते समय कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत का सही कैल्कुलेशन करें। इसके अलावा हमेशा हॉलमार्क देखकर सोना खरीदें। हॉलमार्क सरकारी गारंटी होती है।
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना
मिलावट वाले सोने या धोखाघड़ी से बचने के लिए हॉलमार्क देखकर सोना खरीदें। हॉलमार्क सरकारी गारंटी होती है। हॉलमार्क का निर्धारण भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) करती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3% का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लगता है।
आसान है कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत पता करना
24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वैलरी नहीं बनती है, क्योंकि ये बहुत मुलायम होता है। अभी 24 कैरेट सोने का रेट 47 हजार रुपए है ऐसे में 22 कैरेट सोने का दाम (47000/24)x22=43083 रुपए होगा। ऐसे ही 20 कैरेट गोल्ड की कीमत भी तय होगी। यानी (47000/24)x20=39166 रुपए प्रति 10 ग्राम।
91.66% शुद्ध होता है 22 कैरेट सोना
आमतौर पर ज्वैलरी के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जो 91.66% शुद्ध होता है। 1 कैरेट गोल्ड का मतलब होता है 1/24% गोल्ड, यानी आपका सोना केवल 4.16% ही शुद्ध है। यदि आपकी ज्वैलरी 22 कैरेट की है तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें। (22/24)x100= 91.66 यानी आपके आभूषण में इस्तेमाल सोने की शुद्धता 91.66% है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध माना जाता है।
सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता।
10 साल में 135% महंगा हुआ सोना
5 फरवरी को 24 कैरेट सोने का दाम 20 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब थी। जो 5 फरवरी 2021 को 47 हजार पर है। यानी बीते 10 सालों में सोने के दामों में 135% की बढ़ाेतरी हुई है।
बजट में 5% इंपोर्ट ड्यूटी घटाई
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पेश किए बजट में सोने और चांदी पर आयात शुल्क में भारी कटौती की घोषणा की है। सोने और चांदी पर आयात शुल्क में 5% की कटौती की है। इस समय फिलहाल सोने और चांदी पर 12.5% आयात शुल्क देना होता है। 5% की कटौती के बाद सिर्फ 7.5% इंपोर्ट ड्यूटी देनी होगी। इससे सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी।
2020 में सोने की मांग घटी
बीते साल देश में सोने की मांग में कमी आई थी। इसके चलते देश में सोने का इम्पोर्ट (आयात) 2020 में 344.2 टन रहा जो पिछले साल के मुकाबले 47% कम रहा। 2019 में ये 646.8 टन था। भारत दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड आयातक देश है। ज्वैलरी इंडस्ट्री में सोने की सबसे ज्यादा मांग रहती है। देश में सामान्य तौर पर 800 से 900 टन सोने का आयात होता है।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.