पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कोरोना वायरस को महामारी घोषित करके के बाद से वैश्विक स्तर पर गोल्ड, सिल्वर समेत सभी कीमती धातुओं के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। WHO की मानें, तो कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव ईटली और ईरान में देखा जा रहा है। लेकिन जल्द ही अन्य देशों के भी इस महामारी की चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है।
ऐसी रही धातुओं की कीमत
स्पॉट गोल्ड 0033 जीएमटी से 0.6% बढ़कर 1,645.00 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.1% ऊपर उठकर 1,644.30 डॉलर पर रहा, जबकि सिल्वर 0.6 फीसदी बढ़कर 16.85 डॉलर पर आ गया है। पैलेडियम 0.8 फीसदी की दर से गिरकर 2,285 डॉलर प्रति औस पर आ गया है। वहीं प्लैटिनम 0.2 फीसदी गिरकर 858.63डॉलर प्रति औस पर आ गया है। दुनिया के बड़े गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडिंग फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट ने कहा कि बुधवार को इसकी होल्डिंग 0.91% गिरकर 953.26 टन हो गई है। लंदन बिलियन मार्केट एसोसिएशन (एलबीएमए) ने बुधवार को कहा कि सोमवार से गोल्ड ट्रेडिंग वॉल्यूम रोजना के हिसाब से 100 बिलियन डॉलर प्रभावित हो रहा है।
अर्थव्यवस्था को बचाने को सभी देश और वित्तीय संस्थानो की आपातकालीन बैठक
ईटली की सरकार ने कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। सरकार की तरफ से बार, हेयर ड्रेसर, रेस्टोरेंट, स्कूल को बंद कर दिया है। साथ ही स्पोर्ट के अलावा अन्य बड़े आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को कोरोना वायरस से यूरो इकोनॉमी पर पड़ने वाले असर को लेकर नए उपायों को पेश किया। इसके अलावा बैंक ऑफ इग्लैंड ने बुधवार को इंटरेस्ट रेट में कटौती करने का ऐलान किया। कोरोना वायरस के प्रभाव से निपटने के उपाय के तहत यह कदम उठाया गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस कठिन समय में इस कदम से कंपनियों को सहायता तथा ग्राहकों में भरोसा बढ़ाने में मदद मिलेगी। ब्रिटेन की सरकार अर्थव्यवस्था को मदद देने के इरादे से बजट में और उपायों की घोषणा कर सकती है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने भी कोरोना वायरस को लेकर आपातकालीन बैठक की।
ट्रंप प्रशासन 100 अरब डॉलर का करेगा निवेश
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव ने बुधवार को सांसदों को बताया कि ट्रंप प्रशासन कामगारों और व्यवसाय को कोरोना वायरस के असर से बचाने के लिए आर्थिक मदद करेगा। इसके लिए प्रशासन की तरफ से 100 अरब डॉलर का निवेश किया जा सकता है। यह कदम आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार को कायम रखने के इरादे से उठाया जाएगा।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.