• Hindi News
  • Business
  • India Sugar Export Restrictions | Modi Govt Extends Sugar Exports Ban Till October 2023

शक्कर के एक्सपोर्ट पर अगले आदेश तक रोक:देश में महंगाई थामने के लिए केंद्र का फैसला, इंडोनेशिया-मलेशिया और दुबई हैं बड़े खरीदार

5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

सरकार ने शक्कर यानी चीनी के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को अक्टूबर 2023 तक बढ़ा दिया है। घरेलू बाजार में इसकी बढ़ती कीमत को देखते हुए 1 जून 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक चीनी एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाया गया था। कीमतों में यह बढ़ोतरी शक्कर के रिकार्ड एक्सपोर्ट के बाद हुई थी।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक और ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया और दुबई भारतीय चीनी के सबसे बड़े खरीदारों में शामिल हैं।

इस साल 82 लाख मीट्रिक टन चीनी का निर्यात
बीते साल देश ने भारी मात्रा में चीनी का निर्यात किया है। पिछले साल 60 LMT (लाख मीट्रिक टन) तक चीनी निर्यात का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन असल में 70 LMT चीनी एक्सपोर्ट कर दी गई। इसी तरह इस साल भी 82 LMT चीनी शुगर मिल से एक्सपोर्ट की गई। इस साल का चीनी निर्यात अब तक का सबसे ज्यादा माना जा रहा है।

पिछले साल 60 LMT (लाख मीट्रिक टन) तक चीनी निर्यात का लक्ष्य था, लेकिन 70 LMT चीनी एक्सपोर्ट हुई।
पिछले साल 60 LMT (लाख मीट्रिक टन) तक चीनी निर्यात का लक्ष्य था, लेकिन 70 LMT चीनी एक्सपोर्ट हुई।

भारत के पास 16 मिलियन का सरप्लस
चीनी एक्सपोर्ट को सीमित करने की सरकार की योजना काफी ज्यादा ऐहतियात वाली लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीनी की घरेलू आपूर्ति प्रचुर मात्रा में है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन के अनुसार, भारत में इस सीजन में 35 मिलियन टन उत्पादन और 27 मिलियन टन की खपत होने की उम्मीद है। पिछले सीजन के लगभग 8.2 मिलियन टन के भंडार सहित 16 मिलियन का सरप्लस है।

गेहूं के निर्यात पर भी लगा है प्रतिबंध
गेहूं के बढ़ते दामों को देखते हुए भारत ने इसी साल मई में इसके एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था। भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों के तहत गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है।