जगुआर लैंड रोवर के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) थिएरी बोलोर ने व्यक्तिगत कारणों से कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। टाटा मोटर्स ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। JLR टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। वो सितंबर 2020 में JLR के CEO बने थे।
जगुआर लैंड रोवर पर गर्व
अपने इस्तीफे पर बोलोर ने कहा, 'हमने पिछले दो साल में जगुआर लैंड रोवर में एक साथ जो हासिल किया है, उस पर बहुत गर्व है।' उन्होंने कहा कि एक मॉडर्न लक्जरी बिजनेस के रूप में कंपनी का एक सस्टेनेबल, प्रॉफिटेबल फ्यूटर की दिशा में ट्रांसफॉर्मेशन तेज गति से चल रहा है।
उन्होंने पूरी टीम को उनके समर्पण और जुनून के लिए धन्यवाद दिया और पूरे ऑर्गेनाइजेशन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड्रियन मार्डेल अब अंतरिम CEO
एड्रियन मार्डेल अब अंतरिम सीईओ का पद संभालेंगे। एड्रियन 32 साल से जगुआर लैंड रोवर का हिस्सा हैं और तीन साल से एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य हैं। वहीं टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने थिएरी को जगुआर लैंड रोवर में किए काम के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'कंपनी को भविष्य के लिए अच्छी तरह से तैयार करते हुए, एक सफल परिवर्तन की नींव रखी गई है।'
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.