रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लंदन में 300 एकड़ जमीन खरीदी है। इसी में बना है मशहूर स्टोक पार्क होटल। इसका इस्तेमाल अब स्पोर्ट्स और बिजनेस के लिहाज से किया जाएगा। इस समय इसे डेवलप किया जा रहा है। हम बता रहे हैं कि अंबानी की इस प्रॉपर्टी में क्या-क्या खास है।
बकिंघमशायर एरिया में स्थित यह प्रॉपर्टी अभी पूरी तरह से बंद है। यानी अगर किसी को यहां बुकिंग करनी है तो यह मुमकिन नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां पर काम चल रहा है। यहां बने होटल का नाम स्टोक पार्क है। इसकी पहले जो भव्यता रही है, उसे दोबारा जिंदा किया जा रहा है।
स्टोक पार्क लंदन से 35 मिनट की दूरी पर है। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से यह 7 मील की दूरी पर है। 300 एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी में 27 गोल्फ कोर्स और स्पा हैं। 13 टेनिस कोर्ट और शानदार जिम हैं।
1908 में महल था, यही स्टोक पार्क होटल हो गया
ये आलीशान महल 1908 तक एक प्राइवेट रेसिडेंस हुआ करता था। इसकी असल उम्र 900 साल है। 1908 के बाद इसे ब्रिटेन का पहला कंट्री क्लब बनाने की उम्मीद से खरीदा गया था। इसके बाद इसे होटल बना दिया गया।
इसमें लग्जरी बेडरूम और सुइट्स हैं। 14 एकड़ का प्राइवेट गार्डन है। यहां पर 20 से ज्यादा हॉल हैं। बेहद खूबसूरत होने की वजह से यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।
बकिंघमशायर इंग्लैंड की एक काउंटी है। इस पर रोमन संस्कृति का असर इस शहर पर अब भी दिखाई देता है। इसकी आबादी 2011 में 5.5 लाख थी, जो 2026 में 5.30 लाख हो जाएगी। इसका एरिया 1564 वर्ग किलोमीटर का है।
इस जगह पर 1964 में जेम्स बॉन्ड की गोल्ड फिंगर, 1997 में टुमारो नेवर डाइज और 2001 में आई फिल्म ब्रिजेट जोन्स डायरी की शूटिंग हुई थी। नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज द क्राउन की शूटिंग भी यहीं हुई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.