पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Business
  • Market Reaches Near Beer Market, Shares Of Many Blue Chip Companies At One Year Low

बीयर मार्केट के करीब पहुंचा बाजार, कई ब्लू चिप कंपनियों के शेयर एक साल के निचले स्तर पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीयर मार्केट की शुरुआत ऊंची कीमत के साथ निवेशकों की ऊंचे सेंटीमेंट के साथ होती है - Dainik Bhaskar
बीयर मार्केट की शुरुआत ऊंची कीमत के साथ निवेशकों की ऊंचे सेंटीमेंट के साथ होती है
  • जब इंडेक्स की वैल्यू हाल के उच्च स्तर से 20% या उससे नीचे गिरती है तो उसे बीयर मार्केट कहते हैं
  • इस साल सेंसेक्स अब तक 19.60% गिर चुका है, गुरुवार को बीएसई में 8.18% की गिरावट आई

मुंबई. गुरुवार को बाजार में आई रिकार्ड गिरावट के बाद बीएसई बीयर मार्केट के करीब पहुंच गया है। बीयर मार्केट ऐसी स्थिति होती है जब इंडेक्स या निवेश की वैल्यू हाल के उच्च स्तर से 20% या उससे नीचे गिर जाती है। इस साल की बात करें तो सेंसेक्स 2020 अब तक 19.60% गिर चुका है। 1 जनवरी को बाजार 41306 अंकों पर खुला था। 12 मार्च को बाजार 32,778.14 अंकों पर बंद हुआ। 
आमतौर पर बीयर मार्केट के चार चरण होते हैं-

  • पहले चरण की शुरुआत ऊंची कीमत के साथ निवेशकों की ऊंचे सेंटीमेंट के साथ होती है। इस चरण के अंत में निवेशक बाजार से प्रॉफिट लेकर बाजार से निकलना शुरू होते हैं।
  • दूसरे चरण में स्टॉक कीमतें तेजी से गिरती हैं। कॉरपोरेट प्रॉफिट गिरने के साथ इकनॉमिक इंडीकेटर नीचे आ जाते हैं। सेंटीमेंट गिरने से निवेशकों में घबराहट का माहौल बन जाता है।
  • तीसरे चरण में अनुमान लगाने वाले बाजार में प्रवेश करते हैं और कीमतों के साथ ट्रेडिंग वाल्यूम में बढ़ोतरी होती है।
  • चौथे और आखिरी चरण में धीरे-धीरे शेयरों की कीमत में गिरावट जारी रहती है। इसके बाद कम कीमतों और अच्छी खबरों से निवेशक फिर से आकर्षित होते हैं।

1180 कंपनियों के शेयर एक साल के निचले स्तर तक पहुंचे
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो, एचपीसीएल, आईटीसी, एल&टी, स्पाइसजेट, एबीबी, हीरो मोटोकॉर्प, एसीसी, बीईएमएल, जीएआईएल, जिलेट और ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल उन 1180 स्टॉक में रहे, जिन्होंने 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर छुआ। पिछले सात दिनों में टीसीएस के शेयरों में 12%, बर्जर पेंट्स में 15%, इंडिगो में 18% तो स्पाइसजेट के शेयरों में 36% की गिरावट आ चुकी है। इसी तरह देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई के शेयरों में 26% की गिरावट आ चुकी है। 
 

खबरें और भी हैं...