केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत 1 साल के लिए LPG सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाने को भी मंजूरी दे दी गई है। शुक्रवार (24 मार्च) को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा कच्चे जूट के MSP में भी बड़ा ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले का लाभ 9.6 करोड़ लोगों को मिलेगा।
स्कीम के तहत हर साल 14.2 किलो गैस वाले 12 सिलेंडर पर ₹200 प्रति सिलेंडर सब्सिडी दी जाती है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार के इस कदम से, वैश्विक तनाव की वजह से बढ़ रही गैस कीमतों से आम जनता को राहत मिलने की संभावना है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1 मार्च 2023 तक कुल 9.59 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है। सब्सिडी को 1 साल के लिए बढ़ाने से सरकार को वित्त वर्ष 2023 में 6,100 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 2024 में 7,680 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च उठाना होगा। PMUY उपभोक्ताओं की औसत LPG खपत 2019-20 में 3.01 रिफिल थी जो 2021-22 में बढ़कर 3.68 रिफिल हो गई है।
जूट की MSP 300 रुपए बढ़ाई
कैबिनेट ने 2023-24 सीजन के लिए कच्चे जूट की MSP को भी मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि पिछले साल कच्चे जूट का MSP 4,750 रुपए प्रति क्विंटल थी, इसमें 300 रुपए की बढ़ोत्तरी करके 5,050 रुपए प्रति क्विंटल कर दी गई है। सरकार की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक इस MSP से देश के किसानों को औसत लागत पर 63.20% का रिटर्न मिलेगा। इससे इससे 40 लाख जूट के किसानों को फायदा मिलेगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.