पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुकेश अंबानी अब दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में टॉप-10 से बाहर हो गए है। शनिवार को ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी 72.2 बिलियन डॉलर (5.35 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर आ गए हैं। लिस्ट में सबसे ऊपर अमेजन के ओनर जेफ बेजोस 183 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ टॉप पर हैं।
अगस्त में टॉप-5 में शामिल थे
इसी साल 14 जुलाई को मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में छठवें नंबर पर पहुंचे थे। उस समय उनकी कुल संपत्ति 5.36 लाख करोड़ रुपए थी। इसके महज 8 दिनों के अंदर ही उनकी संपत्ति 1.21 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 23 जुलाई को 6.57 लाख करोड़ रुपए हो गई थी। वे दुनिया के पांचवे सबसे अमीर शख्स बन गए थे।
शेयरों में शानदार तेजी के चलते मुकेश के नेटवर्थ में शानदार तेजी देखने को मिली, जिससे नेटवर्थ 80.6 अरब डॉलर (5.96 लाख करोड़ रुपए) हो गई। 8 अगस्त को ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में उन्हें अमीर कारोबारी की रैंकिंग में चौथा स्थान मिला था।
शेयरों में गिरावट का असर
रिलायंस के शेयरों में बीते हफ्ते बिकवाली देखने को मिली है। 16 सितंबर को कंपनी का शेयर 2,324.55 रुपए के भाव से ट्रेड कर रहा था, जो 20 नवंबर को 18% फिसलकर 1,899.50 पर बंद हुआ था। वहीं, NSE में 45 दिनों में रिलायंस ग्रुप का मार्केट कैप भी 15.68 लाख करोड़ रुपए से 2.97 लाख करोड़ रुपए घटकर 12.71 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
दुनिया के टॉप-5 अमीर कारोबारी
रैंक | नाम | टोटल नेटवर्थ | कंपनी |
1. | जेफ बेजोस | 13.57 लाख करोड़ रुपए | अमेजन |
2. | बिल गेट्स | 9.49 लाख करोड़ रुपए | माइक्रोसॉफ्ट |
3. | एलन मस्क | 8.97 लाख करोड़ रुपए | टेस्ला |
4. | बर्नार्ड अरनॉल्ट | 7.78 लाख करोड़ रुपए | एलवीएमएच |
5. | मार्क जुकरबर्ग | 7.56 लाख करोड़ रुपए | फेसबुक |
लिस्ट में सबसे ऊपर अमेजन के ओनर जेफ बेजोस हैं। 2020 में जेफ की नेटवर्थ में 5 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दूसरे स्थान पर बिल गेट्स हैं। सालभर में सबसे ज्यादा नेटवर्थ एलन मस्क की बढ़ी है। इस साल मस्क की नेटवर्थ 6.9 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 8.97 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.