पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल लिमिटेड अपने ई-कॉमर्स ऐप जियोमार्ट को वॉट्सऐप से जोड़ सकती है। इस काम को 6 महीने के अंदर किया जाएगा। कंपनी वॉट्सऐप की मदद से अपने प्रोडक्ट्स को लोगों तक पहुंचाना चाहती है। रिलायंस ने जियोमार्ट सर्विस मई 2020 में 200 शहरों के साथ शुरू की थी। भारत में 40 करोड़ लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। वॉट्सऐप अपनी नई पॉलिसी के चलते विवादों में भी है।
वॉट्सऐप की मदद से जियोमार्ट लोगों के घर तक आसानी से पहुंच जाएगा। वो ऑनलाइन रिटेल मार्केट में पहले से जमे फ्लिपकार्ट और अमेजन को बड़ी चुनौती देगी। अंबानी भारतीय रिटेल मार्केट का बड़ा हिस्सा लेने की कोशिश में हैं। माना जा रहा है कि ये बाजार 2025 तक 1.3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 95 लाख करोड़ रुपए) तक पहुंच जाएगा। रिलायंस देश का सबसे बड़ा ऑफलाइन रिटेलर भी है।
चैट, रिटेल और पेमेंट एक इंटरफेस पर आएगा
रिसर्च फर्म कन्वर्जेस कैटलिस्ट के फाउंडर, जयंत कोल्ला ने बताया कि इस कदम से दोनों कंपनियां मजबूत बनेंगी। वॉट्सऐप चैट में जियोमार्ट की लेयर आ सकती है। वॉट्सऐप में अब पेमेंट का ऑप्शन भी आ चुका है। अब आपके चैट, रिटेल और पेमेंट सबकुछ एक इंटरफेस पर आ जाएंगे।
फेसबुक ने रिलायंस जियो का 9.99% हिस्सा खरीदा
अप्रैल 2020 में वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी फेसबुक और रिलायंस जियो के बीच डील हुई थी। फेसबुक ने रिलायंस जियो में 9.99% हिस्सा 43,574 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब फेसबुक ने कहा था कि यह निवेश भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जियो भारत में जो बड़े बदलाव लाई है उससे हम भी उत्साहित हैं। चार साल से भी कम समय में रिलायंस जियो 388 मिलियन से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लेकर आया है।
रिलायंस जियो से यूजर्स का डेटा शेयर हो सकता है
रिलायंस और फेसबुक में बीते साल डील हुई थी। ऐसे में वॉट्सऐप यूजर्स का डेटा रिलायंस से शेयर किया जा सकता है। यूजर्स के डेटा के बिना जियोमार्ट को बेनीफिट नहीं मिलेगा। ये भी माना जा रहा है कि वॉट्सऐप के सभी 40 करोड़ यूजर्स का डेटा मुकेश अंबानी की जियोमार्ट से किया जा सकता है। जियोमार्ट अपनी सर्विस को वॉट्सऐप पर कैसे दिखाएगी, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
कैटलॉग के जरिए प्रोडक्ट शेयर की सुविधा मिलेगा
बीकाई (Bikayi) की को-फाउंडर और सीईओ, सोनाक्षी नैथानी ने कहा कि वॉट्सऐप बिजनेस ऐप में इनवेंट्री मैनेजमेंट फीचर दिया है। ये बिजनेसेस कैटलॉग के जरिए प्रोडक्ट और सर्विसेस को दिखाने और शेयर करने की अनुमति देता है। कैटलॉग को बिजनेसेस प्रोफाइल पर दिखाया जाता है। वॉट्सऐप ने हाल ही में कस्टमर्स के लिए शॉपिंग बटन को जोड़ा है। ऐसे में जियोमार्ट के वॉट्सऐप पर आने से उसे बड़ा फायदा होगा।
2 करोड़ भारतीय इस्तेमाल कर रहे वॉट्सऐप पेमेंट फीचर
भारत में वॉट्सऐप पेमेंट को 20 मिलियन (2 करोड़) यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी ने इस सर्विस को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, HDFC बैंक और ICICI बैंक के साथ लॉन्च किया था। इसे नवंबर 2020 में पीयर-टू-पीयर आधार पर लाइव होने की मंजूरी मिली है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.