पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आज लगातार सातवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत 100 के करीब पहुंच गई है। यहां पेट्रोल 99.49 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है जो देश में सबसे महंगा है। जबकि दिल्ली में पेट्रोल 88.99 रुपए और मुंबई में 95.46 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। आज दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल भी 29 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।
46 दिनों में ही 19 बार बढ़े दाम
फरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 9 बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.69 रुपए और डीजल 2.87 रुपए महंगा हुआ है। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं अगर 2021 की बात करें तो इस साल अब तक पेट्रोल 5.28 रुपए और डीजल 5.58 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।
बढ़ रही कच्चे तेल की कीमत
ब्रेंट क्रूड 62 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। क्योंकि दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों में पॉजिटिव ग्रोथ देखी जा रही है। इससे फ्यूल डिमांड भी बढ़ी है। यह 1.29 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कर 62.43 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने से इंकार कर दिया है। नतीजतन, पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच सकती हैं। प्रीमियम पेट्रोल पहले ही 100 रुपए का आंकड़ा पार कर चुका है।
रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. (IOCL) के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर, BPCL ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर और HPCL कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर दाम पता कर सकते हैं।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.