पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आज लगातार आठवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत 100 पर पहुंच गई है। यह देश में पेट्रोल का सबसे ज्यादा रेट है। दिल्ली में पेट्रोल 89.29 रुपए और मुंबई में 95.75 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। आज दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल भी 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।
47 दिनों में ही 20 बार बढ़े दाम
फरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 10 बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.99 रुपए और डीजल 3.22 रुपए महंगा हुआ है। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं अगर 2021 की बात करें तो इस साल अब तक पेट्रोल 5.58 रुपए और डीजल 5.93 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।
बढ़ रही कच्चे तेल की कीमत
कच्चा तेल 13 महीनों में सबसे महंगे स्तर पर पहुंच गया है। इस साल अब तक कच्चा तेल 21% तक महंगा हो गया है। ब्रेंट क्रूड 63 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। क्योंकि दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों में पॉजिटिव ग्रोथ देखी जा रही है। इससे फ्यूल डिमांड भी बढ़ी है। यह 1.29 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कर 63.58 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने से इंकार कर दिया है। नतीजतन, पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
टैक्स के बाद पेट्रोल हो जाता है 3 गुना महंगा
इसको समझने के लिए पहले ये समझना जरूरी है कि कच्चे तेल से पेट्रोल-डीजल पंप तक कैसे पहुंचता है। पहले कच्चा तेल बाहर से आता है। वो रिफायनरी में जाता है, जहां से पेट्रोल और डीजल निकाला जाता है। इसके बाद ये तेल कंपनियों के पास जाता है। तेल कंपनियां अपना मुनाफा बनाती हैं और पेट्रोल पंप तक पहुंचाती हैं।
पेट्रोल पंप पर आने के बाद पेट्रोल पंप का मालिक अपना कमीशन जोड़ता है। ये कमीशन तेल कंपनियां ही तय करती हैं। उसके बाद केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से जो टैक्स तय होता है, वो जोड़ा जाता है। उसके बाद सारा कमीशन, टैक्स जोड़ने के बाद पेट्रोल और डीजल हम तक आता है।
माल ढुलाई हो सकती है महंगी
डीजल की कीमतें बढ़ने से देश में माल ढुलाई महंगी हो जाएगी। इसका असर सामानों पर पड़ेगा और महंगाई बढ़ेगी। कुछ ट्रांसपोर्टर्स का मानना है कि आने वाले समय में वे माल ढुलाई का किराया बढ़ा सकते हैं।
रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. (IOCL) के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर, BPCL ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर और HPCL कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर दाम पता कर सकते हैं।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.