रिटेल महंगाई दर दिसंबर महीने में बढ़कर 5.59% हो गई है। नवंबर में ये 4.91% थी। खाने-पीने के सामान की कीमतें बढ़ने के कारण महंगाई दर बढ़ी है।
दूसरी तरफ, नवंबर में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) ग्रोथ 1.4% रही। पिछले साल इस महीने IIP की ग्रोथ -1.6% थी। जबकि अक्टूबर में IIP की ग्रोथ 3.2% थी। बुधवार को इसके आंकड़े जारी किए गए हैं।
महंगाई के आंकड़े भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कम्फर्ट जोन में बने हुए हैं। RBI का महंगाई दर को 4% (प्लस या माइनस 2%) पर बनाए रखने का लक्ष्य है।
महीने-दर महीने आधार पर महंगाई दर
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.