पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Business
  • Retail Inflation Slowed To 6.58% In February 2020 Over The Previous Month; Inflation In The Food Basket Was 10.81% In February 2020

फरवरी में खुदरा महंगाई दर 7.59% से घटकर 6.58% हुई, सब्जियों की महंगाई दर 18.58% घटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में 7.59 प्रतिशत थी

बिजनेस डेस्क. सरकार द्वारा महंगाई दर के नए आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जिसके मुताबिक फरवरी में देश की खुदरा महंगाई दर 6.58 फीसदी रही। जनवरी में खुदरा महंगाई दर 7.59 फीसदी थी। यानी फरवरी में खुदरा महंगाई घटी है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में 7.59 प्रतिशत और फरवरी में 2.57 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने सीपीआई से जुड़ा जो डाटा रिलीज किया है उसके मुताबिक फरवरी 2020 में फूड बास्केट की मुद्रास्फीति 10.81 प्रतिशत थी, जो पिछले महीने 13.63 प्रतिशत थी।

वस्तुफरवरी में महंगाई दर

जनवरी में महंगाई दर

खाद्य10.81%13.63%
सब्जियों31.61%50.19%
अनाज5.23%5.25%
दलहन16.61%16.71%
मांस और मछली10.2%10.5%
ईंधन6.36%3.66%

पिछले 6 महीने में खुदरा महंगाई दर के आंकड़े

महीनाखुदरा महंगाई दर
अगस्त3.28%
सितंबर3.99%
अक्टूबर4.62%
नवंबर5.54%
दिसंबर7.35%
जनवरी7.59%

पिछले 6 महीने में थोक महंगाई दर के आंकड़े

महीनाथोक महंगाई दर
अगस्त1.17%
सितंबर0.33%
अक्टूबर0.16%
नवंबर0.58%
दिसंबर2.59%
जनवरी3.1%