• Hindi News
  • Business
  • Rules Change From 1st February 2023; Income Tax Slab, Credit Card Rent | Tata Cars Price

आज से बड़े बदलाव:क्रेडिट कार्ड से रेंट भरने पर देना होगा एक्सट्रा चार्ज, गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं

नई दिल्ली2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

आज, यानी 1 फरवरी से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। अब टाटा की गाड़ियां खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। टाटा ने गाड़ियों की कीमत 18 हजार रुपए तक बढ़ा दी है। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से रेंट भरने पर अब एक्सट्रा चार्ज देना होगा। हम आपको आज से हुए ऐसे बदलावों के बारे में बता रहे हैं जिनका असर आप पर भी होगा।

1. टाटा की गाड़ियां हुईं महंगी
भारत की तीसरी सबसे बड़ी ऑटो मैन्युफैक्चरर कंपनी टाटा ने आज से अपनी गाड़ियों के प्राइस बढ़ा दिए हैं। सभी मॉडल्स के अलग-अलग वैरिएंट पर 1.2% की दर से लागू होंगे। कंपनी ने तीन महीने के अंदर दूसरी बार प्राइस बढ़ाए हैं। इससे पहले टाटा मोटर्स ने 7 नवंबर को पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में 0.90% की बढ़ोतरी की थी।

2. क्रेडिट कार्ड से रेंट भरने पर BoB वसूलेगा एक्सट्रा चार्ज
क्रेडिट कार्ड से रेंट भरना महंगा पड़ने वाला है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने घोषणा की है कि वह क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स पर 1% फीस वसूलेगा।

3. CNG की कीमतें 2.50 रुपए घटीं
मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG की कीमतों 2.50 रुपए की कटौती की गई है। इस हिसाब से मुंबई में अब वाहनों में उपयोग की जाने वाली CNG की संशोधित कीमतें 89.50 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 87 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

4. गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं

प्रमुख शहरों में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत

शहरघरेलू गैस सिलेंडर के दामकॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
दिल्ली10531769
मुंबई1052.501721
कोलकाता10791870
चेन्नई1068.501917

5. पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस
देश में तेल के दाम पिछले करीब 6 महीने से स्थिर हैं। हालांकि जुलाई में महाराष्ट्र में पेट्रोल जरूर पांच रुपए और डीजल तीन रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ था, लेकिन बाकी राज्यों में दाम जस के तस बने हुए हैं।