पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बिजनेस डेस्क. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में कटौती की है। ये दूसरा मौका है जब इस महीने में ब्याज दरों में कटौती की गई हो। एफडी की नई दरें 10 फरवरी से लागू हो चुकी हैं। एसबीआई ने ये साफ किया है कि नई दरें नई एफडी पर ही लागू होंगी।
नए अपडेट के मुताबिक, एसबीआई की 7 से 45 दिन की अवधि वाली एफडी पर 4% का ब्याज मिलेगा, जो पहले 4.5% मिलता था। ठीक इसी तरह, 1 से 5 साल की अवधि वाली एफडी पर 5.9% का ब्याज मिलेगा, जो पहले 6% मिलता था। वहीं, 5 से 10 साल की एफडी पर अब 5.9% का ब्याज मिलेगा, जो पहले 6% मिलता था।
आपके काम की हो सकती हैं ये 3 खबरें1. SBI ने कम किए MCLR रेट, होम लोन हो सकता है कम |
एसबीआई ने ब्याज दरों में कटौती को लेकर एक बयान में कहा था कि 'सिस्टम में अतिरिक्त नकदी को देखते हुए एसबीआई रिटेल टर्म डिपोजिट (दो करोड़ रुपए तक) और बल्क टर्म डिपोजिट (दो करोड़ रुपए से अधिक) के ब्याज दरों में बदलाव कर रहा है। ये बदलाव 10 फरवरी, 2020 से लागू हो जाएंगे।
ऐसे समझें ब्याज की नई दरें
मान लीजिए आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1 लाख रुपए की एफडी 1 साल से 2 साल के बीच के लिए लेते हैं। तब नई दरों के हिसाब से इस पर 5.9% का ब्याज मिलेगा। तो इसका रिटर्न कुछ इस तरह होगा...
- एफडी : 1,00,000 रुपए
- अवधि : 1 साल
- ब्याज दर : 5.9%
- ब्याज मिलेगा : 6031 रुपए
- कुल रिटर्न : 1,06,031 रुपए
पहले 6% का ब्याज मिलता था, तब 1 लाख की एफडी पर 6136 रुपए का ब्याज मिलता। यानी कुल रिटर्न 1,06,136 रुपए होता। जो नई ब्याज दरों की तुलना में 105 रुपए ज्यादा होता।
आम जनता के लिए एसबीआई एफडी की नई दरें
| अवधि | रेट |
| 7 से 45 दिन | 4% |
| 46 से 179 दिन | 5% |
| 180 से 210 दिन | 5.5% |
| 211 से 1 साल से कम | 5.5% |
| 1 साल से 2 साल से कम | 5.9% |
| 2 साल से 3 साल से कम | 5.9% |
| 3 साल से 4 साल से कम | 5.9% |
| 5 साल से 10 साल से कम | 5.9% |
सीनियर सिटीजन के लिए एसबीआई एफडी की नई दरें
| अवधि | रेट |
| 7 से 45 दिन | 4.5% |
| 46 से 179 दिन | 5.5% |
| 180 से 210 दिन | 6% |
| 211 से 1 साल | 6% |
| 1 साल से 2 साल से कम | 6.4% |
| 2 साल से 3 साल से कम | 6.4% |
| 3 साल से 4 साल से कम | 6.4% |
| 5 साल से 10 साल से कम | 6.4% |












Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.