ICICI, HDFC और इंडियन ओवरसीज बैंक ने हाल ही में FD पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया है। ICICI बैंक FD पर आम नागरिकों को अब अधिकतम 5.45% वहीं HDFC 5.60% ब्याज दे रहा है। ऐसे में अगर FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि ICICI, HDFC, इंडियन ओवरसीज बैंक, SBI और पोस्ट ऑफिस में से कहां FD कराना सही रहेगा।
यहां देखें कौन-सा बैंक FD पर कितना ब्याज दे रहा है
2 साल की FD पर ब्याज
बैंक | ब्याज दर (% में) |
ICICI | 5.00 |
SBI | 5.20 |
HDFC | 5.10 |
इंडियन ओवरसीज | 5.20 |
पोस्ट ऑफिस | 5.50 |
3 साल की FD पर ब्याज
बैंक | ब्याज दर (% में) |
ICICI | 5.20 |
SBI | 5.30 |
HDFC | 5.30 |
इंडियन ओवरसीज | 5.45 |
पोस्ट ऑफिस | 5.50 |
5 साल की FD पर ब्याज
बैंक | ब्याज दर (% में) |
SBI | 5.40 |
HDFC | 5.45 |
इंडियन ओवरसीज | 5.45 |
ICICI | 5.45 |
पोस्ट ऑफिस | 6.70 |
FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.