पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) रिटायर कर्मचारियों के लिए पेंशन ऋण योजना चला रहा है। इसके तहत SBI 9.75% ब्याज पर लोन दे रहा है। इस सुविधा के जरिए 14 लाख रुपए तक का लोन लिया जा सकता है। हम आपको इस योजना के बारे में बता रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर आपको आसानी से लोन मिल सके।
76 साल से कम उम्र का व्यक्ति ले सकता है लोन
मिलेगा 14 लाख रु. तक का लोन
इसके तहत मिलने वाले लोन की रकम आपकी उम्र पर निर्भर करती है। यदि आप 72 साल की उम्र में लोन लेते हैं तो आपको अधिकतम 14 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। यहां समझें लोन की रकम का पूरा गणित
लोन लेने वाले की उम्र | लोन अमाउंट (अधिकतम) | लोन कितने समय में चुकाना है |
72 साल से कम | 14 लाख रु. | 5 साल |
72 से 74 साल | 12 लाख रु. | 4 साल |
74 से 76 साल | 7.50 लाख रु. | 2 साल |
वहीं अगर फैमिली पेंशन पाने वालों की बात करें तो इन्हें अधिकतम 5 लाख रुपए तक का लोन मिल सकेगा।
कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
लोन लेने के लिए आपको अपनी बैंक शाखा में अप्लाई कर सकते हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको 7208933142 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके अलावा आप 7208933145 पर “PERSONAL” SMS भी कर सकते हैं। इसके बाद बैंक आपको कॉल बैक करेगा।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.