पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Business
  • State Bank Of India (SBI), Tata Steel And HDFC Most Profitable Share Company At S&P BSE 30 Sensex Against Coronavirus

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद SBI के शेयर को 13.87% की बढ़त, नेस्ले इंडिया को 3.97% का नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • शेयर बाजार में लोअर सर्किट लगने के कारण ट्रेडिंग को 45 मिनट तक रोक दिया गया था

बिजनेस डेस्क. शुक्रवार, 13 मार्च का दिन शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव भरा रहा। बाजार शुरू होते ही सेंसेक्स 2,534 अंकों तक गिर गया। इतना ही नहीं, ओपनिंग के 12 मिनट बाद ही लोअर सर्किट लगने के कारण ट्रेडिंग को 45 मिनट तक रोक दिया गया। हालांकि, इस उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 1325.34 अंक ऊपर चढ़कर 34,103.48 पॉइंट पर और निफ्टी 433.50 अंक ऊपर चढ़कर 10,023.65 पॉइंट पर बंद हुआ। बाजार ऊपर चढ़ने से बीएसई 30 में शामिल 25 कंपनियों को फायदा भी हुआ।

एसबीआई को सबसे ज्यादा बढ़त
दिन की शुरुआत में BSE 30 में शामिल सभी कंपनियों को नुकसान हुआ। हालांकि, जैसे ही बाजार चढ़ना शुरू हुआ, तब सबसे अच्छी परफॉर्मेंस एसबीआई (SBIN) के शेयर में रही। SBIN +13.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 242 अंकों पर बंद हुआ। इसके बाद टाटा स्टील +13.48% प्रतिशत की बढ़त के साथ 325 अंकों पर बंद हुआ। टॉप-10 कंपनियों में एचडीएफसी, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, ONGC, HDFC बैंक और NTPC भी शामिल रही।

11वीं पोजिशन पर एक्सिस बैंक
BSE 30 में शामिल कंपनियों में 11वीं पोजिशन पर एक्सिस बैंक रहा। ये +4.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 568 अंको पर बंद हुआ। इसके बाद M&M +4.59 प्रतिशत बढ़त के साथ 443 अंकों पर बंद हुआ। इनके बाद, रिलायंस, मारुति, एलटी, ITC, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, इंडस बैंक और TCS रहे।

इन 5 कंपनियों को सबसे कम बढ़त
BSE 30 में शामिल जिन कंपनियों को सबसे कम बढ़त मिली उनमें TECHM, INFY, पावरग्रिड, टाइटन और कोटक बैंक शामिल रहा। इन सभी को 2 प्रतिशत से कम बढ़त मिली।

BSE 30 की इन कंपनी के शेयरों को नुकसान

कंपनीबंद भावनुकसान
HCL टेक492-0.05%
हीरो मोटो कॉर्प1888-0.83%
हिंदुस्तान लीवर2033-1.27%
एशियन पेंट1799-2.35%
नेस्ले इंडिया    15000-3.97%