शेयर बाजार में आज हफ्ते के दूसरे दिन गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 554 पॉइंट्स (0.90%) गिर कर 60,754 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 195 अंक (1.07%) गिरकर 18,113 पर बंद हुआ।
सुबह बढ़त में था बाजार
बाजार में सुबह बढ़त थी और बाद में इसमें नीचे की ओर रुझान दिखा। दोपहर तक सेंसेक्स 200 अंक नीचे था, पर कारोबार के अंतिम आधे घंटे में यह 500 पॉइंट्स से ज्यादा टूट गया। इस दौरान मारुति का शेयर 4%, अल्ट्राटेक सीमेंट 3.84% और टेक महिंद्रा 3.41% टूटे। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 276.44 लाख करोड़ रुपए रहा। कल यह 280.10 लाख करोड़ रुपए था।
122 अंक ऊपर खुला था सेंसेक्स
सेंसेक्स आज 122 पॉइंट्स ऊपर 61,430 पर खुला था। दिन में इसने 61,475 रुपए का ऊपरी और 60,662 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में 7 शेयर्स बढ़त में और 25 गिरावट में बंद हुए। सबसे ज्यादा एक्सिस बैंक का शेयर बढ़ा। इसमें 1.87% की बढ़त रही। अन्य बढ़ने वालों में डॉ. रेड्डी, नेस्ले, टाइटन, HDFC बैंक, ICICI बैंक और कोटक बैंक रहे।
टाटा स्टील गिरावट में
इसके साथ ही टाटा स्टील, TCS, NTPC, इंडसइंड बैंक, एयरटेल गिरावट में रहे। गिरने वाले अन्य शेयर में रिलायंस, डॉ रेड्डी, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और विप्रो रहे। सेंसेक्स के 431 शेयर्स अपर और 329 लोअर सर्किट में रहे। इसका मतलब कि एक दिन में इनमें इससे ज्यादा की बढ़त और गिरावट नहीं हो सकती है।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18,337 पर खुला था। इसने 18,350 का ऊपरी और 18,085 का निचला स्तर बनाया था। इसके 50 स्टॉक में से 6 बढ़त में और 44 गिरावट में बंद हुए। निफ्टी नेक्स्ट 50, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स नीचे बंद हुए।
आयशर मोटर्स, टाटा कंज्यूमर नीचे
निफ्टी के गिरने वाले प्रमुख शेयर में आयशर मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंज्यूमर, ग्रासिम और अन्य हैं। बढ़ने वाले स्टॉक में एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक और डॉ रेड्डी रहे। इससे पहले सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 86 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 61,308 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52 अंक बढ़कर 18,308 पर बंद हुआ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.