पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Business
  • BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: March 12 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

बाजार के इतिहास में 5वीं बार लगा लोअर सर्किट, इंट्राडे में 3600 अंक गिरने के बाद एक दिन की सबसे बड़ी रिकवरी; 1325 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • कारोबार के अंत में बीएसई 1325.34 अंक चढ़कर 34,103.48 पॉइंट पर बंद हुआ
  • निफ्टी में भी 433.50 अंकों की तेजी आई और 10,023.65 पॉइंट पर बंद हुआ
  • एसबीआई, टाटा स्टील, एचडीएफसी और सनफार्मा के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

मुंबई. शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी उतार-चढ़ाव का माहौल रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स बाजार खुलते ही 2,534 अंक तक गिर गया। ओपनिंग के 12 मिनट बाद ही लोअर सर्किट लगने के कारण ट्रेडिंग रोक दी गई। दोबारा ट्रेडिंग शुरू होते ही सेंसेक्स 3600 अंक तक गिर गया। हालांकि, बाद में यूएस फ्यूचर्स और सेबी के आश्वासन के बाद रिकवरी शुरू हो गई। इतनी बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स में 1700 अंकों तक की तेजी देखने मिली। यह सेंसेक्स के इतिहास की सबसे बड़ी इंट्राडे रिकवरी है। दिनभर के कारोबार में 5400 अंकों का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यह भी एक दिन में सेंसेक्स में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1325.34 अंक ऊपर चढ़कर 34,103.48 पॉइंट पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 433.50 अंक ऊपर चढ़कर 10,023.65 पॉइंट पर बंद हुआ।

बाजार में रिकवरी आने के प्रमुख कारण

  • यूएस स्टॉक फ्यूचर्स में रिकवरी
  • रिस्क मैनेजमेंट पर सेबी की तरफ से आश्वासन
  • क्रूड ऑयल की कीमतों में और गिरावट
  • बाजार की रिकॉर्ड गिरावट के बाद निवेशकों ने जमकर की खरीदारी

लोअर सर्किट यानी, बाजार का बेहद बुरा वक्त
जुलाई 2001 की सेबी की गाइडलाइन के बाद सर्किट की शुरुआत हुई थी। भारतीय शेयर बाजार में अचानक आए बड़े उतार-चढ़ाव को थामने करने के लिए सर्किट लगाया जाता है। ये दो तरह के होते हैं। अपर सर्किट और लोअर सर्किट। अपर सर्किट तब लगाया जाता है, जब बाजार एक तय सीमा से ज्यादा बढ़ जाता है। और जब उसी सीमा से ज्यादा घटता है तो लोअर सर्किट का इस्तेमाल किया जाता है। सेबी ने सर्किट के लिए तीन ट्रिगर लिमिट 10%, 15% और 20% तय की हैं। यानी उस वक्त बाजार जितने पर है, उसका 10%, 15% और 20% घटने-बढ़ने पर सर्किट लगता है। शुक्रवार को बाजार में तेज गिरावट के बाद सेंसेक्स में लोअर सर्किट लगाया था।

  • जब दोपहर 1 बजे से पहले शेयर बाजार 10% तक गिर या चढ़ जाए तो ट्रेडिंग 45 मिनट के लिए रोक दी जाती है।
  • अगर 1 बजे के बाद 10% उतार-चढ़ाव होता है तो कारोबार को केवल 15 मिनट के लिए रोका जाता है।
  • अगर दोपहर 1 बजे से पहले शेयर बाजार में 15% उतार-चढ़ाव आए तो ट्रेडिंग 1 घंटे 45 मिनट के लिए रोक दी जाती है।
  • अगर ट्रेडिंग के दौरान किसी भी वक्त शेयर बाजार में 20% का उतार-चढ़ाव आता है तो बचे हुए दिन के लिए ट्रेडिंग बंद कर दी जाती है।

2008 के बाद 12 साल में पहली बार शेयर बाजार में सर्किट ब्रेक लगा

  • सबसे पहला मौका 21 दिसंबर 1990 में आया था, जब सेंसेक्स में 16.19% की गिरावट दर्ज की गई थी। इस गिरावट के बाद शेयर बाजार 1034.96 के स्तर पर पहुंच गया था।
  • सेंसेक्स में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट 28 अप्रैल 1992 में आई थी। तब सेंसेक्स में 12.77% की गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन शेयर बाजार 3896.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • तीसरा मौका था 17 मई 2004 में आया, जब शेयर बाजार में 11.14% की गिरावट दर्ज की गई। तब शेयर बाजार 4505.16 के स्तर पर जाकर बंद हुआ था।
  • 24 अक्टूबर 2008 को सेंसेक्स में 10.96% की गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन शेयर बाजार 8701.07 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज का मार्केट अपडेट
क्लोजिंग बेल : सेंसेक्स 1325.34 अंक चढ़कर और निफ्टी 433.50 पॉइंट चढ़कर बंद हुआ।

3:14PM: सेंसेक्स 1325.74 अंकों की बढ़त के साथ 34,103.88 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 364.70 अंक ऊपर 9,954.85 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

3:05PM: BSE 30 में 4 शेयरों में गिरावट, वहीं 26 शेयरों में तेजी। SBI, HDFC, टाटा स्टील, HDFC, सनफार्मा के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी।

3:01PM: सेंसेक्स 1309.84 अंकों की बढ़त के साथ 34,087.98 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 335.65 अंक ऊपर 9,925.80 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

2:54PM: सेंसेक्स 1061.44 अंकों की बढ़त के साथ 33,839.58 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 295.75 अंक ऊपर 9,885.90 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

2:46PM: सेंसेक्स 995.41 अंकों की बढ़त के साथ 33,773.55 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 288.60 अंक ऊपर 9,878.75 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

2:36PM: BSE 30 में 10 शेयरों में गिरावट, वहीं 20 शेयरों में तेजी। आईटीसी, एचसीएल टेक, एमएंडएम, बजाजऑटो, हीरोमोटोकॉर्प के शेयरों में गिरावट है।

2:34PM: सेंसेक्स 690.98 अंकों की बढ़त के साथ 33,469.12 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 181.70 अंक ऊपर 9,771.85 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

2:31PM: सेंसेक्स 881.71 अंकों की बढ़त के साथ 33,659.85 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 211.95 अंक ऊपर 9,802.10 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

2:26PM: सेंसेक्स 931.38 अंकों की बढ़त के साथ 33,709.52 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 299.75 अंक ऊपर 9,889.90 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

2:18PM: सेंसेक्स 1277.63 अंकों की बढ़त के साथ 34,055.77 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 364.05 अंक ऊपर 9,954.20 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

2:08PM: सेंसेक्स 1460.74 अंकों की बढ़त के साथ 34,238.88 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 411.25 अंक ऊपर 10,001.40 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

1:59PM: सेंसेक्स 1430.26 अंकों की बढ़त के साथ 34,208.40 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 402.10 अंक ऊपर 9,992.25 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

1:52PM: BSE 30 में 5 शेयरों में गिरावट, वहीं 25 शेयरों में तेजी। बजाज ऑटो, एमएंडएम, हीरोमोटोकॉर्प के शेयरों में गिरावट है।

1:49PM: सेंसेक्स 1366.93 अंकों की बढ़त के साथ 34,145.07 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 381.55 अंक ऊपर 9,971.70 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

1:38PM: BSE 30 में 2 शेयरों में गिरावट, वहीं 28 शेयरों में तेजी। SBI, HDFC, सनफार्मा, टाटा स्टील, ICICI बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी।

1:36PM: सेंसेक्स 1807.33 अंकों की बढ़त के साथ 34,585.47 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 511.60 अंक ऊपर 10,101.75 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

1:33PM: सेंसेक्स 1530.72 अंकों की बढ़त के साथ 34,308.86 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 439.55 अंक ऊपर 10,029.70 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

1:30PM: सेंसेक्स 1259.50 अंकों की बढ़त के साथ 34,037.64 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 348.05 अंक ऊपर 9,938.20 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

1:23PM: सेंसेक्स 1518.08 अंकों की बढ़त के साथ 34,296.22 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 433.10 अंक ऊपर 10,023.25 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

1:15PM: BSE 30 में 3 शेयरों में गिरावट, वहीं 27 शेयरों में तेजी। सनफार्मा, SBI, HDFC, टाटा स्टील, ICICI बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी।

1:12PM: सेंसेक्स 1786.70 अंकों की बढ़त के साथ 34,564.84 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 507.80 अंक ऊपर 10,097.95 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

1:08PM: सेंसेक्स 1332.14 अंकों की बढ़त के साथ 34,110.28 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 401.90 अंक ऊपर 9,992.05 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

1:07PM: BSE 30 में 2 शेयरों में गिरावट, वहीं 28 शेयरों में तेजी। सनफार्मा, SBI, HDFC, टाटा स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी।

1:04PM: सेंसेक्स 1194.64 अंकों की बढ़त के साथ 33,972.78 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 352.75 अंक ऊपर 9,942.90 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

1:03PM: सेंसेक्स 1133.21 अंकों की बढ़त के साथ 33,911.35 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 323.90 अंक ऊपर 9,914.05 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

बाजार में रिकवरी आने के प्रमुख कारण
- यूएस स्टॉक फ्यूचर्स में रिकवरी
- रिस्क मैनेजमेंट पर सेबी की तरफ से आश्वासन
- क्रूड ऑयल की कीमतों में और गिरावट
- बाजार के रिकॉर्ड गिरने के बाद खरीदारी

12:58PM: सेंसेक्स 951.01 अंकों की बढ़त के साथ 33,729.15 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 282.30 अंक ऊपर 9,872.45 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

12:53PM: BSE 30 में 7 शेयरों में गिरावट, वहीं 23 शेयरों में तेजी। सनफार्मा, SBI, HDFC, टाटा स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी।

12.48PM: सेंसेक्स 935.83 अंकों की बढ़त के साथ 33,713.97 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 264.35 अंक ऊपर 9,854.50 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

12:46PM: BSE 30 में 11 शेयरों में गिरावट, वहीं 19 शेयरों में तेजी। सनफार्मा, SBI, HDFC के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी।

12:43PM: BSE 250 स्मॉलकैप को छोड़कर अन्य इंडेक्स में बढ़त।

12:33PM: सेंसेक्स 760.68 अंकों की बढ़त के साथ 33,538.82 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 216.40 अंक ऊपर 9,806.55 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

12:30PM: सेंसेक्स 691.52 अंकों की बढ़त के साथ 33,469.66 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 197.95 अंक ऊपर 9,788.10 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

12:17PM: सेंसेक्स 384.13 अंकों की बढ़त के साथ 33,162.27 पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 106.20 अंक ऊपर 9,696.35 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। 

12:02 PM: सेंसेक्स 120.16 अंकों की बढ़त के साथ 32,898.30 पर कारोबार कर रहा।

11:55 AM: सेंसेक्स 52.79 अंक नीचे 32,725.35 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 45.55 अंक नीचे 9,544.60 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।  

11:41 AM: सेंसेक्स 313.76 अंक नीचे 32,464.38 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 91.60 अंक नीचे 9,498.55 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।  

11:26 AM: सेंसेक्स 110.36 अंक नीचे 32,667.78 पॉइंट पर, कैबिनेट ने टेलीकॉम कंपनियों को राहत देने को प्रस्ताव स्वीकार किया। वोडाफोन आइडिया के शेयर 23% उछले

11:02 AM: सेंसेक्स 318 अंक नीचे 32,459 पर, निफ्टी 65 पॉइंट नीचे 9524 पर।

10:53 AM: सेंसेक्स 38 मिनट में रिकवर करते हुए 300 पाइंट ऊपर।

10:47 AM: सेंसेक्स 30 मिनट में 3400 पॉइंट सुधरकर अब केवल 148 अंक नीचे। सेंसेक्स में सिर्फ सन फार्मा के शेयर बढ़त में।

10:30 AM: सेंसेक्स 1160 अंक गिरकर 31,617 पर।

10:22 AM- सेंसेक्स में अभी भी 1481 अंकों की गिरावट।

10:10 AM- सेंसेक्स 3600 अंक गिरा।

9:23 AM- सेंसेक्स में लोअर सर्किट लगा, 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकी गई; सेंसेक्स में 3091 और निफ्टी में 966 अंक की गिरावट।

9:15 AM- शुक्रवार को बाजार खुलते ही 2534 अंक गिर गया। कुछ देर बाद ही बाजार 3103 अंक गिरकर 30,000 अंकों के नीचे पहुंच गया। बाजार में आई तेज गिरावट के कारण लोअर सर्किट लगा दिया गया है। इसके बाद ट्रेडिंग को 45 मिनट के लिए रोक दिया गया है। अभी सेंसेक्स 29,687.19 अंकों पर है। इसी तरह निफ्टी 852 अंक गिरकर खुला। थोड़ी देर में गिरावट बढ़कर 966.10 अंकों की हो गई। निफ्टी 8624 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बाजार के 10% या उससे ज्यादा गिरने पर लोअर सर्किट लगा दिया जाता है। 

      30 साल में बाजार की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट

      तारीखसेंसेक्स बंद हुआकितने % गिरा
      21-12-1990103416.19%
      28-04-1992389612.77%
      17-05-2004450511.14%
      24-10-2008870110.96%
      12-05-199230869.76%
      19-01-19907108.92%
      06-05-199235608.41%
      30-11-9011968.30%
      31-03-199733608.26%
      12-03-2020327788.18%
      13-03-202029184 (सर्किट लगने के समय)10.7%

      13 मार्च को बाजार 3600 अंक यानी 10.7% तक गिर गया। हालांकि आधे घंटे में ही संभल गया। 

        खबरें और भी हैं...