इस साल दुनियाभर के बाजारों में भारी गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार सेफ हैवन यानी निवेश के लिहाज से सुरक्षित माने जा रहे हैं। घरेलू शेयर बाजार का प्रदर्शन अन्य बाजारों से बेहतर रहने का अनुमान है। दिसंबर 2022 सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच सकते हैं।
दरअसल विदेशी निवेशकों की वापसी बाजार को रफ्तार दे रही है। इस बीच बाजार में नए रिटेल निवेशकों का आना जारी है। भारतीय बाजार को चीनी शेयर बाजार में गिरावट का फायदा मिला है। ग्लोबल फंडों ने अक्टूबर में चीन में बिकवाली करके भारतीय बाजार में पैसा लगाया।
विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 250 करोड़ डॉलर लगाए
इस तिमाही अब तक विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में करीब 250 करोड़ डॉलर (20.34 हजार करोड़ रुपए) लगा चुके हैं। पिछली तिमाही उन्होंने 600 करोड़ डॉलर (48.83 हजार करोड़ रुपए) निकाले थे।
लगातार सातवें साल बढ़त
इस साल अब तक 6.1% तेजी के साथ सेंसेक्स लगातार सातवें साल बढ़त दर्ज कराने जा रहा है। यह बढ़त एक लाख करोड़ डॉलर की मार्केट वैल्यू वाले बाजारों के बेंचमार्क इंडेक्स में सबसे अधिक है।
सोमवार को उतार-चढ़ाव के बीच 171 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स
घरेलू शेयर बाजार सोमवार को उतार-चढ़ाव के बीच हल्की गिरावट पर बंद हुआ। सेंसेक्स 171 अंक गिरकर 61,624 पर और निफ्टी 21 अंकों की गिरावट के साथ 18,329 पर आ गया। विश्लेषकों के मुताबिक, अक्टूबर में थोक और रिटेल महंगाई घटी हैं। इससे बाजार का भरोसा मजबूत होगा क्योंकि महंगाई पर नियंत्रण के लिए आरबीआई नीतिगत दरें बढ़ाना बंद कर सकता है।
ब्लूमबर्ग से विशेष अनुबंध के तहत
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.