तीन दिनों तक लगातार गिरावट के बाद शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 767.00 अंक या (1.28%) चढ़कर 60,686.69 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं NSE का निफ्टी 229.15 या 1.28% की तेजी के साथ 18,102.75 पर बंद हुआ। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी आईटी स्टॉक्स में देखने को मिली। टेक महिंद्रा का शेयर 4.06% बढ़कर 1583.70 पर क्लोज हुआ।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स 328.35 अंकों की तेजी के साथ 60,248.04 पर खुला था। दिनभर के कारोबार ने सेंसेक्स ने 60,750.72 का हाई बनाया और 59,997.96 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 104 अंक बढ़कर 17,977.60 पर खुला और दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 18,123.00 के उच्चतम और 17,905.90 के निचले स्तर को छुआ।
मिडकैप और स्मॉलकेप में भी तेजी
BSE का मिडकैप इंडेक्स 149.71 या 0.57% बढ़कर 26,368.78 पर बंद हुआ। वहीं स्मालकैप इंडेक्स 73.14 या 0.25% चढ़कर 29,232.53 के लेवल पर बंद हुआ।
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 9 हरे निशान में
निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मीडिया इंडेक्स को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी आईटी इंडेक्स में देखने को मिली। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 2.10% की तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.65% की तेजी रही। वहीं फाइनेंशियल सर्विस इंडेक्स में 1.08% और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.84% चढ़ा।
निफ्टी टॉप 5 गेनर्स
निफ्टी टॉप 5 लूजर्स
18,600 तक जा सकता है निफ्टी
मार्केट एक्सपर्ट ने कहा, गैप ओपनिंग के बाद भी इंडेक्स 18,100 के ऊपर बंद हुआ। अगला हफ्ता निफ्टी के लिए अहम होगा। यदि कुछ सत्रों तक निफ्टी 18150 से ऊपर रहता हैं, तो बाजार 18400 तक और फिर 18600 तक जा सकता है। निफ्टी को 18150-18200 रेंज में रेजिस्टेंस और 17950-1850 रेंज में सपोर्ट है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.