भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को तीसरे कारोबारी दिन मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 152.18 पॉइंट या 0.29% की गिरावट के साथ 52,541.39 पर जबकि निफ्टी 39.95 पॉइंट या 0.25% गिरकर 15,692.15 पर बंद हुआ। मेटल और रियल्टी स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
सेंसेक्स 43.16 या 0.08% की गिरावट के साथ 52,650.41 पर और निफ्टी 2 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,729.25 पर खुला था।
मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त
BSE का मिडकैप 114.38 पॉइंट या 0.52% की बढ़त के साथ 21,955.28 पर बंद हुआ।
BSE का स्मॉलकैप 123.32 पॉइंट या 0.49% की बढ़त के साथ 25,065.95 पर बंद हुआ।
निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स
NSE पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 7 में गिरावट और 4 में बढ़त रही। निफ्टी मेटल में 0.72% और रियल्टी में 0.61% की गिरावट रही, जबकि बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस और फार्मा में मामूली बढ़त रही।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.