सिद्धार्थ मोहंती ने आज से LIC चेयरमैन का चार्ज संभाला:1985 में एप्रेंटिस ऑफिसर के रूप में LIC में शामिल हुए थे, MD की भी जिम्मेदारी

नई दिल्ली16 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थ मोहंती ने मंगलवार को लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी LIC के अंतरिम चेयरमैन का प्रभार संभाल लिया। उन्हें 14 मार्च से तीन महीने के लिए चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वो LIC के मैनेजिंग डायरेक्टर यानी MD भी है। इससे पहले वो LIC हाउसिंग फाइनेंस के MD और CEO भी रह चुके हैं। मंगलम रामसुब्रमण्यम कुमार को एक्सटेंशन नहीं देने के बाद सिद्धार्थ को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने 2019 में एमआर कुमार को LIC का चेयरमैन बनाया था। वह 30 जून 2021 तक इस पद पर रहें। जुलाई 2021 से मार्च 2022 तक उन्हें पहला एक्सटेंशन मिला। फिर अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक दूसरा एक्सटेंशन मिला। अब कुमार के कार्यकाल को नहीं बढ़ाने का केंद्र का फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के कारण अडाणी ग्रुप में LIC के इन्वेस्टमेंट की गहन जांच की जा रही है।

1985 में LIC में शामिल हुए थे सिद्धार्थ मोहंती

  • सिद्धार्थ साल 1985 में एप्रेंटिस ऑफिसर के रूप में LIC में शामिल हुए थे।
  • भुवनेश्वर की उत्कल यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री ली है।
  • भुवनेश्वर के जेवियर इंस्टीट्यूट से बिजनेस मैनेजमेंट में पीजी सर्टिफिकेशन भी है।
  • नवंबर 2002 में भारतीय बीमा संस्थान की आयोजित लाइसेंशिएट परीक्षा भी पास की है।
  • LIC हाउसिंग फाइनेंस के COO, CEO और MD के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

1 फरवरी 2021 से LIC के MD हैं सिद्धार्थ
सिद्धार्थ मोहंती को 1 फरवरी, 2021 को LIC का MD बनाया गया था। उन्होंने टीसी सुशील कुमार की जगह ली थी, जो 31 जनवरी, 2021 को रिटायर हुए थे। वह 30 जून, 2023 को अपने रिटायरमेंट तक इस पद पर काम करेंगे। LIC को एक चेयरमैन और चार MD लीड करते हैं।

  1. सिद्धार्थ मोहंती को फरवरी 2021 में अपॉइंट किया गया था।
  2. बीसी पटनायक इस महीने के अंत में रिटायर होने वाले हैं।
  3. मिनी इपे को अगस्त 2021 में नियुक्त किया गया था।
  4. राज कुमार के 31 जनवरी को रिटायर होने के बाद LIC MD का एक पद खाली है।

LIC भारत की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी
ग्रॉस रिटन प्रिमियम्स (GWP) के मामले में LIC भारत की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी है। यह कुल संपत्ति के हिसाब से दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी बीमा कंपनी भी है। कंपनी के पास 13.35 लाख एजेंट और 27.80 करोड़ रुपए की सर्विसेज पॉलिसीज है, जो इसे ग्लोबली तीसरा सबसे मजबूत बीमा ब्रांड बनाती है।

खबरें और भी हैं...