पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शेयर बाजार में पिछले हफ्ते लगातार 4 दिन तक गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 1,260 अंक से ज्यादा गिरा। हालांकि इस दौरान कुछ शेयरों में जबरदस्त तेजी रही तो कुछ शेयरों की जमकर पिटाई भी हुई। बावजूद इसके अभी भी कमाई का मौका है। आप चाहें तो 20% तक का फायदा कमा सकते हैं।
सनटेक रियल्टी में 15% का फायदा
एसएमसी ग्लोबल के सौरभ जैन ने निवेशकों को सनटेक रियल्टी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इसका लक्ष्य 402 रुपए है। अभी यह 348 रुपए पर कारोबार कर रहा है। यानी इसमें 15% का फायदा मिल सकता है। सनटेक रियल्टी तेजी से बढ़ती हुई कंपनी है। यह रियल इस्टेट की कंपनी है। यह दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट करती है। तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी ने अपने कर्ज में कमी की है। इसके प्रोजेक्ट खासकर मिड इनकम और हाई इनकम वालों के लिए होते हैं। वित्त वर्ष 2020 में इसका कुल रेवेन्यू 607 करोड़ रुपए रहा है। 2022 मार्च तक यह बढ़कर 1,023 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।
करूर वैश्व बैंक में मिलेगा 20 पर्सेंट का फायदा
इसी तरह करुर वैश्य बैंक के शेयर को 73 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी गई है। इसमें 20% तक का फायदा मिल सकता है। यह शेयर अभी 60.85 रुपए पर कारोबार कर रहा है। तीसरी तिमाही में इसके कर्ज में 5% की ग्रोथ रही है। सालाना आधार पर इसके गोल्ड लोन में 41% की ग्रोथ रही है। कुल उधारी में इसके गोल्ड लोन का हिस्सा 23% है।
इसके लोन में रिटेल का हिस्सा 22.5%, कृषि का 20.8%, छोटी और मध्यम कंपनियों का 32.6% और कॉर्पोरेट का हिस्सा 24% है। बैंक के बुरे फंसे कर्जों (एनपीए) में कमी आई है। इसका ग्रॉस एनपीए 7.37% रहा है जबकि शुद्ध एनपीए 2.5% रहा है।
नोसिल के शेयर को 200 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह
आनंद राठी स्टॉक एंड ब्रोकर्स ने निवेशकों को नोसिल के शेयर को 200 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी है। ग्लोबल और घरेलू बाजार में टायर के बनाने से रबर की खपत बढ़ रही है। इससे रबर की सप्लाई अब चीन की बजाय भारत से बढ़ रही है। ज्यादा निर्यात और बेहतर मांग बन रही है। इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 41.3% बढ़ कर 2.7 अरब रुपए रहा है।
ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज के शेयर का लक्ष्य 192 रुपए
ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज के शेयर को इस ब्रोकरेज हाउस ने 192 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी है। इसके मैनेजमेंट का फोकस 2023 तक कंपनी को कर्ज मुक्त करने का है। सालाना आधार पर इसके रेवेन्यू में 2% की कमी आई है। हालांकि शुद्ध लाभ 5% बढ़ा है।
हनीवेल का शेयर जाएगा 49 हजार के पार
हनीवेल ऑटोमेशन के शेयर को 49,281 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह इस ब्रोकरेज हाउस ने दी है। तीसरी तिमाही में इसका रेवेन्यू 8.7 अरब रुपए रहा है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि लंबे समय में इसकी ग्रोथ अच्छी रहेगी। घरेलू बाजार में ऑटोमेशन से इस कंपनी को फायदा मिलेगा। 2023 तक कंपनी के रेवेन्यू और फायदे में 16 और 22% के बढ़ने की उम्मीद है।
इसका अभी का रेवेन्यू 8,700 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 3% की गिरावट है। इसका फायदा 1,500 करोड़ रुपए रहा है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.