पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शेयर बाजार की शानदार तेजी के बीच एक और IPO आने को तैयार है। किचन अप्लायंसेस बनाने वाली कंपनी स्टोव क्राफ्ट 25 जनवरी को अपना IPO लॉन्च करेगी। यह जनवरी में आने वाला चौथा IPO होगा। 2021 का पहला IPO इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) का था। 4,633 करोड़ रुपए का यह IPO आखिरी दिन 3.49 गुना भरा था। इसके अलावा इंडिगो पेंट्स और होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी के IPO अभी खुले हैं।
प्राइस बैंड 384-385 रुपए प्रति शेयर तय
स्टोव क्राफ्ट का IPO 25 जनवरी से 28 जनवरी तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड प्रति शेयर 384-385 रुपए तय किया गया है। इसमें 95 करोड़ शेयरों का फ्रेश शेयर जारी किया जाएगा। साथ ही कंपनी और प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से भी 82.5 लाख शेयर जारी करेंगे। निवेशक इस आईपीओ में कम से कम 38 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद इसके गुणक में आवेदन कर सकते हैं। इसका एक लॉट 38 शेयरों का रखा गया है।
स्टोव क्राफ्ट 22 साल पुरानी कंपनी है
एक्सचेंज डेटा के मुताबिक OFS में प्रमोटर राजेंद्र गांधी 6.9 लाख शेयर, सुनीता राजेंद्र गांधी 59.3 हजार शेयर, सिकाइया कैपिटल इंडिया ग्रोथ इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स 1 के 14.92 लाख शेयर और SCI ग्रोथ इन्वेस्टमेंट 2 के 60.07 लाख शेयर शामिल हैं। राजेंद्र गांधी और सुनीता राजेंद्र गांधी के पास कुल 1.84 करोड़ शेयर हैं। इससे कंपनी में इनकी हिस्सेदारी 61.31% की है। IPO के बाद यह घट जाएगी। स्टोव क्राफ्ट का प्राइवेट की शुरुआत 28 जून 1999 में हुई थी। यह मूल रुप से बैंगलुरु की कंपनी है।
कंपनी पर 76 करोड़ रुपए का है कर्ज
इडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेस और जेएम फाइनेंशियल इस IPO के लीड मैनेजर होंगे। कंपनी को उम्मीद है कि इस इश्यू में 385 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 412.62 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे। पीजन और ग्लीमा भी इसी कंपनी की फ्लैगशिप हैं। कंपनी इश्यू से मिलने वाले रकम का इस्तेमाल कर्ज भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी। दस्तावेजों के मुताबिक कंपनी पर 76 करोड़ रुपए का कर्ज है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.