• Hindi News
  • Business
  • TCS; Forbes America's Best Large Employers List Update (Tata Consultancy Services)

TCS फोर्ब्स की 'बेस्ट लार्ज एम्प्लॉयर्स' की लिस्ट में शामिल:अमेरिका में टाटा के 45,000 से अधिक एम्प्लॉई, बीते 3 साल में दीं 21,000 नौकरियां

नई दिल्ली3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दिग्गज भारतीय IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को फोर्ब्स ने अमेरिका की 'बेस्ट लार्ज एम्प्लॉयर्स' की सालाना लिस्ट में शामिल किया है। ये लिस्ट 1000 से ज्यादा कर्मचारियों वाली अमेरिकी कंपनियों के लिए काम कर रहे 45,000 कर्मचारियों पर सर्वे करने बाद बनाई गई है।

TCS, IT इंडस्ट्री में अमेरिका में सबसे ज्यादा जॉब देने वाली कंपनियों में से एक है। पिछले तीन साल में TCS ने 21,000 से अधिक लोगों नौकरी दी है। अमेरिका में TCS में 45,000 से अधिक एम्प्लॉई काम करते हैं।

TCS ने फ्रेंडली वर्कप्लेस बनाने पर किया फोकस
TCS नॉर्थ अमेरिका के चेयरमैन सुरेश मुथुस्वामी ने कहा कि TCS ने एम्प्लॉई फ्रेंडली वर्कप्लेस बनाने पर फोकस किया। इससे इनोवेशन को बढ़ावा मिला। TCS लोगों को निजी और पेशेवर दोनों तरह से सशक्त बनाता है।

फॉर्च्यून ने भी TCS को अच्छी कंपनियों की लिस्ट में जगह दी
फॉर्च्यून मैगजीन ने भी TCS को दुनिया की सबसे अच्छी कंपनियों की लिस्ट में जगह दी है। वहीं CareerBliss ने भी 2023 की 50 सबसे हैप्पीएस्ट कंपनियों की लिस्ट में TCS को शामिल किया है।

कितनी बड़ी है TCS कंपनी?
TCS मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इसके दुनियाभर में 6 लाख कर्मचारी हैं। TCS 1980 में भारत में एक सॉफ्टवेयर रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर खोलने वाली पहली कंपनी थी। वर्तमान में TCS 46 देशों में 149 लोकेशंस पर काम करती है। TCS का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 12 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।

कंपनीमार्केट-कैप
TCS12.04 लाख करोड़
इंफोसिस5.96 लाख करोड़
विप्रो2.12 लाख करोड़
एचसीएल टेक2.98 लाख करोड़
टेक महिंद्रा1.10 लाख करोड़