पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दुनिया के सबसे अमीर बिजनेस मैन और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर से ब्रेक लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए यह ब्रेक है। उन्होंने हालांकि ट्विटर से हटने के फैसले का कोई कारण नहीं बताया है।
ट्वीट से कंपनियों के शेयरों की कीमतें बढ़ीं
कहा जा रहा है कि हाल में उनके कुछ ट्वीट से कई कंपनियों के शेयरों की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से वे फिलहाल ब्रेक ले रहे हैं। पिछले महीने मस्क दुनिया के सबसे अमीर बिजनेस मैन बने थे। उन्होंने अमेजन के CEO जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया था। उनकी संपत्ति उस समय 185 अरब डॉलर आंकी गई थी। पिछले साल में उनकी कंपनी टेस्ला के शेयर की कीमत 9 गुना बढ़ी थी।
ऑफ ट्विटर फार अ व्हाइल पोस्ट किया
मस्क ने ट्विटर पर ऑफ ट्विटर फार अ व्हाइल पोस्ट किया है। उनके ट्विटर पर करीबन 4.45 करोड़ फॉलोअर्स हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते रिटेल निवेशकों के ग्रुप के सपोर्ट में रेडिट वेबसाइट पर पोस्ट किया था। उन्होंने गेम स्टॉप के शेयरों की ओर इशारा करते हुए ट्वीट किया कि गेमस्टोंक। इसी के बाद शेयरों की कीमतों में तेजी आ गई।
गेम स्टॉप गेम रिटेलर कंपनी है
गेम स्टॉप अमेरिका की वीडियो गेम रिटेलर है। यह वीडियो गेम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और गेमिंग मर्चेंडाइज में डील करती है। स्टॉक में इतना बड़ा खेल चल रहा है कि लोग इसकी तुलना अब हर्षद मेहता के स्कैम से करने लगे हैं। करीब 6 महीने तक जिस स्टॉक का भाव 3 डॉलर यानी करीब 200 रुपए था, सिर्फ 20 दिनों में 325 डॉलर यानी 23,694 हजार रुपए हो गया। 4 जनवरी से अब तक इसके शेयरों में 1900% से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है।
मस्क की प्रोफाइल बदलने से भी होता है कंपनियों पर असर
मस्क ने जब ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल बदली और बिटकॉइन की प्रोफाइल लगाई तो इस क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य अचानक बढ़ गया। यह 20% ऊपर बंद हुआ। पिछले कुछ समय मस्क के ट्विट काफी विवादित रहे हैं। एलन मस्क को टेस्ला के बोर्ड से 2018 में हटा दिया गया था। उनके खिलाफ अमेरिका के शेयर बाजार के रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने आरोप पाया था। इसमें निवेशकों को मिसलीडिंग करने का आरोप था।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.