शेयर बाजार में मंगलवार को अच्छी खरीदारी हुई। BSE सेंसेक्स 280 अंकों की बढ़त के साथ 50,051 पर बंद हुआ है। इससे पहले 16 मार्च को इंडेक्स 50 हजार के स्तर से पार बंद हुआ था। आज इंडेक्स में शामिल 30 में से 17 शेयरों में बढ़त रही। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर सबसे ज्यादा 2.6% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
निवेशकों ने लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में खरीदारी की। HDFC बैंक, ICICI बैंक, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में 2-2% की बढ़त रही। बैंक इंडेक्स 572 अक यानी 1.5% की बढ़त के साथ 38,462 पर बंद हुआ है। इसके अलावा ऑटो और IT शेयरों में भी खरीदारी रही। सुबह सेंसेक्स 104 अंक ऊपर 49,876.21 पर और निफ्टी 32 अंक ऊपर 14,768.55 पर खुला था।
BSE पर 3,173 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1,663 शेयर बढ़त और 1,296 गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें 319 शेयर ऐसे रहें, जिनमें अपर सर्किट लगा। बढ़त के चलते एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 205.70 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 204.37 लाख करोड़ रुपए रहा था।
NSE पर निफ्टी इंडेक्स भी 88 अंक ऊपर 14,824.45 पर बंद हुआ है। इसमें श्री सीमेंट के शेयर में सबसे ज्यादा 4.8% की बढ़त रही। वहीं हिंडाल्को का शेयर 2.4% गिरा। 22 मार्च को निफ्टी 14,736 पर बंद हुआ था।
रिलायंस सिक्योरिटीज के स्ट्रैटेजी हेड बिनोद मोदी के मुताबिक देश में बढ़ते कोरोना के मामलों से निवेशक नर्वस हैं, जो मामलों में गिरावट आने तक जारी रह सकता है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। इंटरनेशनल मार्केट ब्रेंट क्रूड 64.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
शेयर मार्केट के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए...
दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट
अमेरिकी बाजार में सपाट का कारोबार
US अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के पिछले दिनों भारी गिरावट के बाद अमेरिकी बाजारों में 22 मार्च को रिकवरी देखने को मिली। नैस्डैक इंडेक्स 1.23% ऊपर 13,377 अंकों पर बंद हुआ था। डाओ जोंस चढ़ाव इंडेक्स 103 पॉइंट चढ़कर 32,731 पर बंद हुआ है। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 27 अंक ऊपर 3,940 अंकों पर पहुंचा। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में उतार-देखने को मिली, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।
कल हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
शेयर बाजार में 22 मार्च को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 87 अंकों की गिरावट के साथ 49,771.29 पर और निफ्टी भी 7 अंक नीचे 14,736.4 पर बंद हुए। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 786.98 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 542.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.