TVS ने अपाचे बाइक के 10 मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। अब इस बाइक को खरीदने के लिए ग्राहकों को 2100 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। नई कीमतें TVS अपाचे RTR 160, अपाचे RTR 160 4वी, अपाचे RTR 180, अपाचे RTR 200 और अपाचे RR 310 सहित अन्य मॉडल्स पर लागू होंगी।
2100 रुपए तक की बढ़ोतरी
टीवीएस मोटर कंपनी ने मई 2022 में अपनी अपाचे सीरीज मोटरसाइकल के दाम में 2100 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। अपाचे सीरीज की सबसे पावरफुल बाइक अपाचे आरआर 310 के दाम में महज 90 रुपए का इजाफा किया गया है। बाकी सभी मॉडल के दाम में 2100 रुपए का इजाफा किया गया है।
मॉडल | नई कीमत | पुरानी कीमत | अंतर |
अपाचे RTR 160 2V (ड्रम) | 1,11,740 रुपए | 1,09,640 रुपए | 2,100 रुपए |
अपाचे RTR 160 2V (डिस्क) | 1,14,740 रुपए | 1,12,640 रुपए | 2,100 रुपए |
अपाचे RTR 160 4V (ड्रम) | 1,19,378 रुपए | 1,17,278 रुपए | 2,100 रुपए |
अपाचे RTR 160 4V (डिस्क) | 1,21,485 रुपए | 1,19,385 रुपए | 2,100 रुपए |
अपाचे RTR 160 4V (ब्लूटूथ) | 1,24,201 रुपए | 1,22,101 रुपए | 2,100 रुपए |
अपाचे RTR 160 4V स्पेशल एडिशन | 1,25,575 रुपए | 1,23,475 रुपए | 2,100 रुपए |
अपाचे RTR 180 | 1,18,690 रुपए | 1,16,590 रुपए | 2,100 रुपए |
अपाचे RTR 200 4V सिंगल ABS | 1,38,190 रुपए | 1,36,090 रुपए | 2,100 रुपए |
अपाचे RTR 200 4V डुअल ABS | 1,43,240 रुपए | 1,41,140 रुपए | 2,100 रुपए |
अपाचे 310 | 2,59,990 रुपए | 2,59,900 रुपए | 90 रुपए |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.