पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
मुंबई. अमेरिकी राष्ट्रपति ने 26 यूरोपीय देशों के ऊपर अमेरिकी यात्रा के ऊपर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध शुक्रवार की रात से शुरू होकर अगले 30 दिनों तक जारी रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति की इस घोषणा के बाद अमेरिकी बाजारों में एक बार रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली। डाउ जोंस ने एक बार फिर गिरने का इतिहास रच दिया। डाउ जोंस में 1464 अंकों की गिरावट हुई। यह डाउ जाेंस के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 28 फरवरी को भी डाउ जोंस ने गिरने को रिकॉर्ड बनाया बनाया था। उस दिन यह 1190.95 अंक गिरा था। हालांकि कारोबार के अगले दिन बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल थी और डाउ 1293.96 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ था।
नैस्डेक 4.70% और डाउ 5.86% लुढ़का
| बाजार | बंद भाव | गिरावट अंकों में | फीसदी में |
| डाउ जोंस | 23,553.20 | 1,464.94 | 5.86% |
| नैस्डेक | 7,952.05 | 392.20 | 4.70% |
| एसएंडपी | 2,741.38 | 140.85 | 4.89% |
अमेरिका में कोरोनावायरस के 1,000 मामले
सीएनएन के मुताबिक अब तक दुनिया भर में 1,15,800 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका में कोरोनावायरस के अब तक 1,000 मामले सामने आए हैं। दुनियाभर में अब तक 4,200 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते 26 यूरोपीय देशों से अमरीका की यात्रा पर 30 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध शुक्रवार की रात से शुरू होगा। ट्रंप ने कहा कि कोरोनावायरस से से जुड़े नए मामलों को देश में प्रवेश से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह प्रतिबंध ब्रिटेन पर लागू नहीं होगा, ब्रिटेन में अभी तक वायरस के 460 मामले की पुष्टि हो चुकी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.