पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुनियाभर के मार्केट में गिरावट जारी, 1987 के बाद गुरुवार को वॉल स्ट्रीट में सबसे बड़ी गिरावट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजनेस डेस्क. भारतीय बाजार ही नहीं कोरोनावायरस के कारण विदेशी बाजार में भी गिरावट जारी है। वॉल स्ट्रीट के 1987 के ब्लैक मंडे क्रैश के बाद वॉल स्ट्रीट को गुरुवार को अपनी सबसे बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा। जापान के मार्केट को 9 फीसदी और आस्ट्रेलियाई मार्केट 8 फीसदी गिरा। कोरोनावायरस से दुनियाभर की मार्केट में गिरावट को दौर जारी है। यहां आप देश सकते हैं कि कितनी गिरी किन देशों के मार्केट में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।

अमेरिकी मैप

मार्केटगिरावटफीसदी में
डाउ 30-2,352.60-9.99%
नैस्दक कंपोजिट-750.25-9.43%
एस एंड पी 500-260.75-9.51%

कनाडा की मार्केट

मार्केटगिरावटफीसदी में
एस एंड पी टीएसएक्स-1754.64-12.30%

फ्रांस की मार्केट

मार्केटगिरावटफीसदी में
सीएसी 40-565.92-12.28%

जमर्नी की मार्केट

मार्केटगिरावटफीसदी में
डीएएक्स-1277.98-12.24%

इटली की मार्केट

मार्केटगिरावटफीसदी में
एफटीएसई एमआईबी-2,979.14-16.62%

रूस की मार्केट

मार्केटगिरावटफीसदी में
एमआईसीईएक्स-206.48-8.28%

कोरोना के कारण मंदी की आशंका
कोरोना वायरस के कारण ट्रैवल इंडस्‍ट्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। बड़े पैमाने पर लोग अपनी यात्राएं रद्द कर रहे हैं। कोरोना के कारण स्‍पोर्ट्स इवेंट्स भी रद किए जा रहे हैं। दिल्‍ली में एहतियात के तौर पर सिनेमा हॉल, स्‍कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए है। कोरोना वायरस के संकट से वैश्विक मंदी की आशंका बढ़ गई है। यह भी अनिश्चित है कि आर्थिक गिरावट कितनी बुरी हो सकती है।  AxiCorp के चीफ मार्केट स्‍ट्रेटजिस्‍ट स्‍टीफेन इन्‍स ने लिखा है, 'कुछ हफ्ते में ही बाजार इस स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍या से वैश्विक मंदी की ओर जाते दिख रहे हैं। '

खबरें और भी हैं...