पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
नई दिल्ली. यस बैंक (Yes Bank) ने अपने ग्राहकों को कर्ज अदायगी में छूट देने का ऐलान किया है। बैंक ने मंगलवार को ट्टवीट कर जानकारी दी कि ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड या लोन का भुगतान NEFT और IMPS मोड से कर सकेंगे। मतलब अगर ग्राहक यस बैंक क्रेडिट कार्ड रखते हैं, या फिर किसी अन्य बैंक से लोन ले रखा है, तो उसके भुगतान के लिए इलेक्ट्रॉनिक मोड़ NEFT और IMPS का इस्तेमाल कर भुगतान कर सकेंगे।
50 हजार रुपए निकासी की तय की थी सीमा
बता दें कि संकट के दौर से जूझ रहे यस बैंक से धन निकासी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सीमित कर दिया था, जिसके बाद ग्राहक 50 हजार रुपए से ज्यादा रकम नहीं निकास सकते थे। हालांकि बैंक कि तरफ से अब इसमें सशर्त छूट दी है। बता दें कि आरबीआई की तरफ से 30 दिनों के लिए यस बैंक बोर्ड का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था और एसबीआई के पूर्व डीएमडी और सीएफओ प्रशांत कुमार को बैंक का प्रशासक बनाया गया था
यस बैंक के शेयर में तेजी
यस बैंक के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर YES बैंक के शेयर में 35 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे निवेशकों को 1,900 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ। यस बैंक के शेयरों में लगातार दो दिनों से तेजी जारी है। बेलआउट प्लान की खबर से सोमवार को भी यस बैंक के शेयर में 31 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी। सोमवार को शेयर 31.17 फीसदी चढ़कर 21.25 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। वहीं, बुधवार को यस बैंक के शेयर में 35 फीसदी का उछाल आया और कारोबार के दौरान 28.75 रुपये पर पहुंच गया। दो दिनों में यस बैंक के शेयर में 77.50 फीसदी की तेजी आई है।
यस बैंक का अब तक का घटनाक्रम
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.