पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Business
  • Yes Bank Restructuring Scheme Gets Approval From Central Cabinet SBI Will Invest Rs 7250 Crore And ICICI Bank Will Invest Rs 1000 Crore

यस बैंक के रिस्ट्रक्चरिंग स्कीम को मिली सरकार से मंजूरी, SBI 7250 करोड़ और ICICI बैंक 1000 करोड़ रुपए निवेश करेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • वित्त मंत्री ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के तीन दिनों में यस बैंक पर लगी धन निकासी समेत तमाम तरह की रोक को हटा लिया जाएगा
  • साथ ही अधिसूचना जारी होने के सात दिनों के भीतर यस बैंक का नया बोर्ड कार्यभार संभाल लेगा

नई दिल्ली. केंद्रीय कैबिनेट की दिल्ली में हुई आज की बैठक में नकदी की समस्या से जूझ रहे यस बैंक को उबारने के लिए तैयार किए गए आरबीआई के रिस्ट्रक्चरिंग स्कीम को मंजूरी दे दी गई है। स्कीम के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ओर यस बैंक में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य बैंक में जमा लोगों के पैसों को सुरक्षित करना है। साथ ही वित्तीय संस्थाओं को स्थिर बनाना है, जिससे इन संस्थाओं पर लोगों का भरोसा बना रहे।

बोर्ड में शामिल होंगे एसबीआई के दो डायरेक्टर
वित्त मंत्री के मुताबिक सीतारमण ने कहा कि स्कीम को अधिसूचना जारी होने के तीन दिनों के भीतर यस बैंक पर लगी धन निकासी समेत तमाम तरह की रोक को हटा लिया जाएगा। साथ ही सात दिनों के भीतर यस बैंक का नया बोर्ड कार्यभार संभाल लेगा। उन्होंने कहा कि यस बैंक के नए बोर्ड का गठन होगा, जिसमें करीब एसबीआई के दो डायरेक्टर होंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि यस बैंक को सुचारू रुप से चलाने के लिए 1100 करोड़ से बढ़ाकर 6200 करोड़ की जरूरत होगी। पिछले हफ्ते आरबीआई ने प्राइवेट सेक्टर लेंडिंग यस बैंक के बचाने के लिए एक ड्रॉफ्ट स्कीम जारी की थी। केंद्रीय बैंक ने रीवाइवल स्कीम, एसबीआई की ओर से यस
बैंक के 49 फीसदी शेयर को खरीदा जाएगा।

10 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से एसबीआई खरीदेगी यस बैंक के शेयर
एसबीआई ने कहा कि वो कर्ज में डूबी यस बैंक के शेयर को 10 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से खरीदेगी। ड्रॉफ्ट के मुताबिक एसबीआई के सामने शर्त रखी गई है कि उसकी ओर से यस बैंक में निवेश की तारीख के बाद से अगले तीन साल तक शेयरों को 26 फीसदी से कम नहीं किया जा सकेगा। गौरतलब है कि आरबीआई ने बीते 5 मार्च को यस बैंक के बोर्ड को भंग कर दिया था और यस बैंक के लिए रिस्ट्रक्चरिंग प्लान ड्राफ्ट का ऐलान किया था। ड्रॉफ्ट के मुताबिक एसबीआई के सामने शर्त रखी गई है कि उसकी ओर से यस बैंक में निवेश की तारीख के बाद से अगले तीन साल तक शेयरों को 26 फीसदी से कम नहीं किया जा सकेगा। आरबीआई की तरफ से ड्राफ्ट स्कीम को लेकर पब्लिक, बैंक, क्रेडिटर्स और शेयर होल्डर्स से सुझाव भी मांगे गए थे। इसके लिए सोमवार यानी 9 मार्च अंतिम तारीख तय की गई थी।

आईसीआईसीआई बैंक यस बैंक में निवेश करेगी करेगी 1000 करोड़ रुपए
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने गुरुवार को 7,250 करोड़ रुपए में यस बैंक (Yes Bank) के शेयर खरीदने का ऐलान किया था। वहीं अब संकट के दौर से जूझ रहे यस बैंक में आईसीआईसीआई बैंक की ओर से भी शुरुआती चरण में 1000 करोड़ रुपए निवेश करने का ऐलान किया गया है। आईसीआईसीआई बैंक 10 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 100 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदेगी। बैंक ने कहा कि इस निवेश से आईसीआईसीआई की यस बैंक में 5 फीसदी हिस्सेदारी होगी।