पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 368 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर काम करने के इच्छुक कैंडिडेट्स आखिरी तारीख तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 14 जनवरी, 2021 तय की गई है। इनके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 15 दिसंबर से शुरू होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero के जरिए ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 368
पद | संख्या |
मैनेजर (फायर सर्विसेस) | 11 |
मैनेजर (टेक्निकल) | 02 |
जूनियर एग्जिक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) | 264 |
जूनियर एग्जिक्यूटिव (एयरपोर्ट ऑपरेशंस) | 83 |
जूनियर एग्जिक्यूटिव (टेक्निकल) | 08 |
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता पदों के अनुसार भिन्न है। ऐसे में कैंडिडेट्स हर पद के विषय में शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख | 15 दिसंबर, 2020 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 14 जनवरी, 2021 |
आयु सीमा
अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा भी भिन्न तय की गई है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आयु सीमा से जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं।
एप्लीकेशन फीस
जनरल कैटेगरी | 1000 रुपए |
एससी, एससटी और फीमेल कैंडिडेट्स | 170 रुपए |
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन एग्जामिनेशन के जरिए किया जाएगा। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, इंटरव्यू, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट आदि के लिए बुलाया जा सकता है। जिस पद की जो रिक्वायरमेंट होगी उस हिसाब से ही आगे की परीक्षा आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें-
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.