बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख घोषित हो गई है। इस एग्जाम के एडमिट कार्ड 28 जनवरी 2023 को जारी होंगे। आवेदकों के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इस वैकेंसी के लिए भर्ती परीक्षा 12 फरवरी 2023 को होगी।
बाद में बढ़ाए गए 43 पद
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। इस भर्ती के लिए कुल 43 पद बढ़ाए गए हैं। इसके बाद अब कुल पदों की संख्या 324 हो गई है। यह सभी 43 पद डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग में जोड़े गए हैं। पहले इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 281 पदों पर भर्तियां होनी थी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रोसेस
एडमिट कार्ड नोटिफिकेशन पीडीएफ लिंक
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.