पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कोरोना महामारी के मद्देनजर 10वीं- 12वीं का सिलेबस 30 से 40 फीसदी कम कर दिया है। इसके अलावा बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम में भी बदलाव किया है। दरअसल, संक्रमण के कारण पढ़ाई को हुए नुकसान को देखते हुए CBSE ने स्टूडेंट्स के तनाव को कम करने के मकसद से यह फैसला किया।
सिलेबस में 30 प्रतिशत की कमी
इस बदलाव के तहत बोर्ड ने परीक्षा में MCQ के लिए वेटेज में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। परीक्षा पैटर्न में किए इस बदलाव का मकसद स्टूडेंट्स की समझने की क्षमता का परीक्षण करना है। CBSE की तरफ से 10वीं- 12वीं के सिलेबस में 30 प्रतिशत की कमी करने के बाद हर विषय में कम से कम 4-5 चैप्टर कम हो गए हैं। इससे स्टूडेंट्स को कवर करने के लिए कम सिलेबस होगा।
पास होने के लिए लाने होंगे 33 फीसदी मार्क्स
12वीं के स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं को अलग-अलग पास करना होगा। दोनों परीक्षाओं में स्टूडेंट्स को पास होने के लिए 33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे। जबकि 10वीं परीक्षा में स्टूडेंट्स को थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट के अंकों को मिलाकर पास किया जाएगा। यानी कि 10वीं के स्टूडेंट्स पास होने के लिए थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स मिलाकर 33 फीसदी मार्क्स स्कोर करने होंगे।
70 अंकों का होगी प्रैक्टिकल सब्जेक्ट की थ्योरी
CBSE 12वीं के प्रैक्टिकल सब्जेक्ट में थ्योरी पेपर 70 अंकों और प्रैक्टिकल 30 अंकों का होगा। जबकि बिना प्रैक्टिकल वाले सब्जेक्ट में 80 अंक की थ्योरी परीक्षा और 20 अंक की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। वहीं, अब 10वीं के सभी विषयों के लिए इंटरनल असेसमेंट 20 अंकों का कर दिया है। जिसके बाद अब 10वीं में थ्योरी परीक्षा 80 और इंटरनल असेसमेंट 20 मार्क्स का होगा।
CBSE 10वीं- 12वीं परीक्षा 2021 मार्किंग स्कीम
थ्योरी एग्जाम
टोटल मार्क्स | पासिंग मार्क्स |
80 मार्क्स वाले सब्जेक्ट | 26 |
70 मार्क्स वाले सब्जेक्ट | 23 |
30 मार्क्स वाले सब्जेक्ट | 09 |
60 मार्क्स वाले सब्जेक्ट | 19 |
प्रैक्टिकल एग्जाम
कुल मार्क्स | पासिंग मार्क्स |
30 मार्क्स के लिए | 09 |
70 मार्क्स के लिए | 23 |
40 मार्क्स के लिए | 13 |
नोट : इंटरनल असेसमेंट में 20 में से चार मार्क्स पास होने के लिए लाना जरूरी है।
यह भी पढ़ें-
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.