सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स (CSBC) ने बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 8,415 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बिहार पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक कैंडिडेट्स CSBC की आधिकारिक साइट csbc.bih.nic.in के जरिए के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 13 नवंबर से शुरू होगी, जो 14 दिसंबर, 2020 तक जारी रहेगी।
पदों का वितरण
कैटेगरी | संख्या |
जनरल | 3489 |
ईडब्ल्यूएस | 842 |
एससी | 1307 |
एसटी | 82 |
ईबीसी | 1470 |
बीसी | 980 |
बीसी (महिला) | 245 |
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
आवेदन शुरू होने की तारीख- 13 नवंबर, 2020
आवेदन की आखिरी तारीख- 14 दिसंबर, 2020
इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
21700 – 69100 रुपए
इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और PET के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़े
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.