पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने ग्रेटिट्यूट एप्टिट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2021 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स अब 500 रुपए लेट फीस के साथ 14 अक्टूबर यानी बुधवार तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे कैंडिडेट्स जो अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे कल शाम पांच बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitb.ac.in के जरिए अप्लाय कर सकते हैं।
5 फरवरी 2021 से शुरू होगी परीक्षा
GATE 2021 का आयोजन 5 से 7 फरवरी और फिर 12 से 14 फरवरी तक किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स देश के IITs में एम.टेक के लिए एडमिशन ले सकेंगे। साथ ही सफल कैंडिडेट्स PSUs में नौकरी के लिए भी एलिजिबल होंगे। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2021 से उपलब्ध कराए जाएंगे। एग्जाम फॉर्म भरने के बाद कैंडिडेट इसे एडिट भी कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे 28 अक्टूबर को फिर से रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोलेगा।
GATE 2021: ऐसे करें अप्लाय
पॉजिटिव- आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह और सहयोग से आपका आत्म बल और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। तथा कोई शुभ समाचार मिलने से घर परिवार में खुशी ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.