पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने JEE एडवांस 2020 परीक्षा के 7 दिन बाद इसका रिजल्ट जारी कर दिया है। आईआईटी बॉम्बे जोन के चिराग ने AIR-1 हासिल की है। चिराग के 396 में से 352 मार्क्स आए हैं। वहीं AIR- 17 हासिल करने वाली आईआईटी रुड़की जोन की कनिष्का मित्तल गर्ल टॉपर रही हैं। कनिष्का का स्कोर 315 है।
#IITDelhi, the organising institute for the JEE (Advanced) 2020, declares result- https://t.co/MHi1rEkKUW pic.twitter.com/apcd3tTitF
— IIT Delhi (@iitdelhi) October 5, 2020
परीक्षा में कुल 43,204 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं। जिनमें से 6,707 लड़कियां हैं। इस साल 1.6 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। आवेदन करने वालों में 96% परीक्षा में शामिल हुए थे।
कैंडिडेट्स JEE एडवांस की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं।
टॉप 10 रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स
रैंक | कैंडिडेट का नाम |
1 | चिराग फलोर |
2 | गंगुला भुवन रेड्डी |
3 | वैभव राज |
4 | आर. मुहेंद्र राज |
5 | केशव अग्रवाल |
6 | हार्दिक राजपाल |
7 | वेदांग धीरेंद्र |
8 | स्वयम् शशांक |
9 | हर्षवर्धन अग्रवाल |
10 | ध्वनित बेनीवाल |
इन 5 स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट के पेज पर सीधे पहुंचने के लिए यहां क्लिक करें
IIT में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू
JEE एडवांस का रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही देश भर के 23 IITs में एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। JEE एडवांस के रिजल्ट के बाद IITs कटऑफ जारी करेंगे। 6 अक्टूबर से कैंडिडेट्स अपने कटऑफ स्कोर के अनुसार IITs में एडमिशन के लिए काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। काउंसलिंग पोर्टल पर पहुंचने के लिए यहां क्लिक करें।
सर्वर डाउन होने की वजह से हुई देरी
IIT दिल्ली ने JEE एडवांस का रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से रिजल्ट करीब 50 मिनट की देरी से जारी हो सका।
27 सितंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा
कोरोना की वजह से दो स्थगित हुई JEE एडवांस्ड की परीक्षा इस बार 27 सितंबर को करीब 222 शहरों के 1000 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। JEE एडवांस्ड के लिए एलिजिबल कुल 2.5 लाख कैंडिडेट्स में से 1.60 लाख कैंडिडेट्स ने ही इसके लिए आवेदन किया था।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.