पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय सेना ने सैनिक (जीडी), सैनिक टेक्निकल, सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही क्लर्क, सिपाही स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन 10वीं पास, ट्रेड्समैन 8वीं पास के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य नवयुवक कैंडिडेट्स 11 जनवरी से 24 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस बारे में जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती रैली 12 से 24 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
योग्यता
पद | योग्यता |
सैनिक (जीडी) | 45% के साथ 10वीं पास |
सैनिक टेक्निकल | विज्ञान स्ट्रीम में 50% अंकों के साथ 12वीं पास |
सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट | विज्ञान स्ट्रीम में 50% अंकों के साथ 12वीं पास |
सिपाही क्लर्क/ स्टोरकीपर | 50% अंकों के साथ किसी स्ट्रीम {अंग्रेजी} के साथ 12वीं पास |
ट्रेड्समैन | 10वीं पास |
ट्रेड्समैन के लिए | 8वीं |
पदों का विवरण:
आयु सीमा
सैनिक जीडी की भर्ती के लिए आयु 17 ½ साल से 21 साल और अन्य सभी पदों के लिए 17 ½ साल से 23 साल तय की गई है।
15 दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड
रैली में ओडिशा के पुरी, भद्रक, कटक, खोरदा, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और नयागढ़ जिलों के कैंडिडेट्स भाग ले सकेंगें। आर्मी भर्ती रैली में शामिल होने के लिए रैली की तारीख से 15 दिन पहले ई-मेल के जरिए एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी कैंडिडेट्स को रैली स्थल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़ें-
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां आपके स्वाभिमान और आत्म बल को बढ़ाने में भरपूर योगदान दे रहे हैं। काम के प्रति समर्पण आपको नई उपलब्धियां हासिल करवाएगा। तथा कर्म और पुरुषार्थ के माध्यम से आप बेहतरीन सफलता...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.