• Hindi News
  • Career
  • JEE Mains Exam City Intimation Slip Released Later This Month, Exam To Be Held From April 6 To 12

JEE Main 2023:जेईई मेंस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप इस महीने के आखिर में जारी, 6 से 12 अप्रैल तक होगी एग्जाम

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

जेईई मेंस अप्रैल सेशन के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in पर रिलीज की जाएगी। ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, यह लिस्ट इस माह के अंत तक जारी हो सकती है। इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें इस संबंध में लेटेस्ट अपडेट मिल सके।

जेईई मेन 2023 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप में उस शहर की जानकारी होती है, जहां छात्रों को 6 अप्रैल, 2023 से जेईई मेन 2023 सेशन 2 की परीक्षा में बैठने के लिए एग्जाम सेंटर अलॉट किया गया है। उम्मीदवारों को जेईई मेन 2023 परीक्षा का अलॉटमेंट उनके रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया के दौरान छात्रों द्वारा दर्ज किए गए ऑप्शन के आधार पर किया गया है।

6 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा

जेईई मेन 2023 परीक्षा का आयोजन 6 से 12 अप्रैल, 2023 तक होना है। वहीं, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध कराएं जाएंगे। जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा जेईई मेन 2023 परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने के बाद जारी किया जाएगा।

जेईई मेंस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

  • ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए जेईई मेन 2023 एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • जेईई मेन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • आगे की जरूरत के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करें।
  • इसका एक प्रिंटआउट लेकर सेव करके रख लें।

ऑफिशियल वेबसाइट