प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB), भोपाल ने ग्रुप-II के तहत अलग-अलग कैटेगरी के कुल 250 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख तक अप्लाय कर सकते हैं। PEB ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसम्बर 2020 तय की है। ऐसे में कैंडिडेट्स आखिरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 250
पद | संख्या |
असिस्टेंट | 50 |
जूनियर असिस्टेंट | 100 |
असिस्टेंट ऑडिटर | 28 |
डाटा एंट्री ऑपरेटर | 33 |
योग्यता
आवेदन करने वाले कैंडिडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही पदों के मुताबिक अन्य संबंधित योग्यता हो।
आयु सीमा
01 जनवरी 2020 तक 18 साल न्यूनतम उम्र सीमा तय है। पदों के अनुरूप 40 साल और 45 साल अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित की गई है।
सैलरी
20,200 से 91,300 रुपए
आवेदन शुल्क
कैटेगरी | फीस |
जनरल | 500 रुपए |
एससी, एसटी,ओबीसी | 250 रुपए |
कैसे करें आवेदन
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in के जरिए आखिरी तारीख यानी 15 दिसम्बर 2020 तक ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.