पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) ने प्रीलिम्स परीक्षा- 2020 की रिवाइज्ड तारीख जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक महाराष्ट्र स्टेट सर्विस एग्जाम अब 14 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 11 अक्टूबर, 2020 को आयोजित होनी थी, लेकिन राज्य में कोरोना के बढ़ते खतरे के चलते इसे स्थगित कर दिया गया।
200 पदों पर होगी भर्ती
महाराष्ट्र स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन के जरिए विभिन्न विभागों ब्लॉक डेवल्पमेंट ऑफिसर, डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस आदि में 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। 14 मार्च, 2021 को प्रस्तावित महाराष्ट्र PCS प्रीलिम्स परीक्षा में दो पेपर होंगे। इसमें पहला पेपर जनरल स्टडीज का और दूसरा पेपर सिविल सर्विस एप्टीट्यूट टेस्ट का होगा। यह परीक्षा 400 अंकों की होगी।
फरवरी 2020 में जारी हुआ नोटिफिकेशन
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग राज्य प्रशासन में 'ग्रुप ए, बी और सी के साथ ही अन्य स्तरों पर भर्ती के लिए MPSC की परीक्षा का आयोजन करता है। पहले यह परीक्षा 3 मई 2020 को होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते इसे टाल दिया गया। परीक्षा के लिए भर्ती नोटिफिकेशन फरवरी 2020 में जारी किया था। यह भर्ती महाराष्ट्र सब-ऑर्डिनेट सर्विसेस की नॉन-गजटेड ग्रुप-बी पोस्ट के पदों को भरने के लिए थी।
यह भी पढ़ें-
पॉजिटिव- आज ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर दिन व्यतीत होगा। आप किसी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने में सक्षम रहेंगे। अगर गाड़ी वगैरह खरीदने का विचार है, तो इस कार्य के लिए प्रबल योग बने हुए...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.