नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार को पूरे दिन इंतजार कराने के बाद NEET 2020 के रिजल्ट्स शाम को घोषित कर दिए हैं। 13 सितंबर और 14 अक्टूबर को हुई परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। परीक्षा में शोएब आफताब ने ऑल इंडिया टॉप किया है। शोएब ने परीक्षा में 720 में से 720 अंक हासिल कर इतिहास कर रच दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शोएब ने ना सिर्फ पूरे अंक हासिल किए हैं, बल्कि वह NEET परीक्षा में टॉप करने वाला उड़ीसा का पहला छात्र बन गया है। रिजल्ट के साथ ही एजेंसी ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।
स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
50% अंक हासिल करने वाले हुए सफल
परीक्षा में 50 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स को सफल माना जाएगा। हालांकि, मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में सीटें मेरिट-आधारित काउंसलिंग के आधार पर दी जाती हैं। काउंसलिंग नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा आयोजित की जाएगी, जिसने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) को रिप्लेस किया है।
NEET 2020 कटऑफ लिस्ट परर्सेंटाइल
कैटेगरी | परर्सेंटाइल |
UR | 50th |
OBC, SC, ST | 40th |
OR/EWS-PH | 45th |
कटऑफ स्कोर
UR/EWS | 720-147 |
OBC | 146-113 |
SC | 146-113 |
ST | 146-113 |
UR/EWS-PWD | 146-129 |
सफल हुए कैंडिडेट्स
UR | 50th | 68,2406 |
OBC | 40th | 61,265 |
SC | 40th | 19,572 |
ST | 40th | 7,837 |
रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग
NEET के रिजल्ट जारी होने के बाद, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS), AIQ (All India Quota) सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। परीक्षा में क्वालिफाय हुए कैंडिडेट्स को काउंसलिंग के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान, उम्मीदवारों को अपना व्यक्तिगत, शैक्षणिक, NEET रिजल्ट, कॉन्टैक्ट डीटेल्स और अन्य जानकारी भरनी होंगे।
रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद ही ऑफिशियल वेबसाइट के क्रैश होने के कारण कैंडिडेट्स ट्विटर पर अपना गुस्सा निकालते भी नजर आए।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
मोबाइल फोन पर चेक करें रिजल्ट
AIIMS और JIPMER में होगा नीट स्कोर से एडमिशन
इससे पहले पूर्व में हुई घोषणाओं के मुताबिक साल 2020 से नीट रिजल्ट और स्कोर कार्ड के आधार पर ही देश के सभी 14 एम्स और JIPMER पुदुचेरी में संचालित एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। इसके लिए नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट 2019 में संशोधन को संसद में पारित किया गया था।
इस फॉर्मूले से होते है मार्क्स कैल्कुलेट
NEET marks = (4 X कुल सही उत्तर) - (1 X कुल गलत उत्तर)
एक जैसी रैंक होने पर होता है टाई-ब्रेक
रिजल्ट जारी होने अगर दो या दो से ज्यादा कैंडिडेट्स के एस जैसे मार्क्स होने पर बायोलोजी में हाई मार्स्क के क्रम में टाई ब्रेकिंग किया जाता है। इसके बाद भी अगर टाई बनी रहती है, तो केमिस्ट्री में उच्च अंक टाई ब्रेकिंग के लिए माना जाता है। अगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो कम से कम नेगेटिव मार्किंग हासिल करने वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाती है। उसके बाद भी टाई होता तो कैंडिडेट को उनकी उम्र के आधार पर रैंक किया जाता है, और उम्र में बड़े कैंडिडेट को ऊपर पर रखा जाता है।
14 अक्टूबर को दोबारा हुई परीक्षा
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करते हुए 13 सितंबर को हुई परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए कैंडिडेट्स के लिए 14 अक्टूबर को दोबारा NEET आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान कोर्ट ने यह भी निर्देश दिए कि कोविड-19 संक्रमित या कंटेनमेंट जोन के कारण परीक्षा से वंचित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने के बाद 16 अक्टूबर को रिजल्ट जारी किया जाए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.