• Hindi News
  • Career
  • Patwari Recruitment Exam Starts From March 15, Candidates Will Have To Answer 200 Questions

MPPEB Patwari Exam 2023:पटवारी भर्ती परीक्षा 15 मार्च से शुरू, कैंडिडेट्स को देना होंगे 200 सवालों के जवाब

3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड की ओर से पटवारी भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2023 को होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 9073 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इस सब्जेक्ट से पूछे जाएंगे इतने अंको के सवाल

सब्जेक्टमार्क्स
जनरल नॉलेज/साइंस25
जनरल इंग्लिश25
जनरल हिंदी25
जनरल मैथ्स25
जनरल कंप्यूटर नॉलेज25
जनरल नॉलेज एंड एप्टीट्यूड25
जनरल रीजनिंग एबिलिटी25
जनरल मैनेजमेंट25

एग्जाम पैटर्न

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड की ओर से यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में की जाएगी। इस वैकेंसी के लिए पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होगा। इस परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर सवाल के लिए एक अंक तय है। ऐसे में पूरी परीक्षा 200 अंकों की होगी। यह परीक्षा रोज दो शिफ्ट में होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा।

इस वैकेंसी में संविदा के आधार पर 84 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं, डायरेक्ट भर्ती से कुल 8661 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा बैकलॉग से 328 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ये सभी भर्तियां ग्रुप 2 के तहत राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों मे होंगी।