उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर और ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए 11 जनवरी 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। कैंडिडेट्स UPPCL की ऑफिशियल वेबसाइट uppcl.org के जरिए 31 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अंतर्गत कुल 113 भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन शुरू होने की तारीख – 11 जनवरी 2022
आवेदन की आखिरी तारीख – 31 जनवरी 2022
सीबीटी परीक्षा की तारीख – फरवरी 2022 अंतिम सप्ताह (संभावित)
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कैंडिडेट्स की उम्र की गिनती 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में एससी व एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
सिलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन सीबीटी एग्जाम के जरिए किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
नोटिफिकेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.